Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत
Chapter 04 : इतिहास की समय-रेखा एवं उसके स्रोत (Timeline and Sources of History)
प्रश्न: समय-रेखा इतिहास को समझने में कैसे सहायक होती है?
उत्तर: समय-रेखा ऐतिहासिक घटनाओं को कालक्रम में व्यवस्थित करती है।
यह हमें यह समझने में सहायता करती है कि कौन-सी घटना पहले और कौन-सी बाद में हुई।
उदाहरण: बुद्ध का जन्म ईसा से पहले हुआ, यह हम समय-रेखा से आसानी से समझ सकते हैं।
प्रश्न: हम ऐतिहासिक काल की गणना किस प्रकार करते हैं?
उत्तर: वर्तमान समय में ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग किया जाता है। इसमें ऐतिहासिक काल की गणना ईसा मसीह के जन्म को आधार मानकर की जाती है।
ईसा के बाद के वर्षों को सामान्य संवत् (सा.सं.) या C.E. (Common Era) कहा जाता है।
ईसा के पहले के वर्षों को सामान्य संवत् पूर्व (सा.सं.पू.) या B.C.E. (Before Common Era) कहा जाता है।
प्रश्न: वर्ष, दशक, शताब्दी और सहस्त्राब्दी का क्या अर्थ है?
उत्तर:
वर्ष – 1 वर्ष का समय
दशक – 10 वर्षों का कालखंड
शताब्दी – 100 वर्षों का कालखंड (जैसे; 21वीं शताब्दी: वर्ष 2001 से 2100 तक)
सहस्त्राब्दी – 1000 वर्षों का कालखंड (जैसे; तीसरी सहस्राब्दी: वर्ष 2001 से 3000 तक)
प्रश्न: इतिहास को समझने के लिए विभिन्न स्रोत हमारी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं?
उत्तर: इतिहास को समझने के लिए पुरातात्विक, साहित्यिक, मौखिक, कलात्मक और वैज्ञानिक स्रोत उपयोगी होते हैं।
इनसे हमें प्राचीन काल की सभ्यताओं, घटनाओं और जीवनशैली की जानकारी मिलती है।
उदाहरण: सिक्के, ताम्रपत्र, पांडुलिपियाँ, चित्र, मूर्तियाँ, भवन आदि।
प्रश्न: आदिमानव किस प्रकार रहते थे?
उत्तर: आदिमानव समूहों में रहते थे, शिकार और फल-सब्जियाँ इकट्ठा करके जीवनयापन करते थे। वे गुफाओं में रहते और पत्थर के औजार का प्रयोग करते थे। उन्होंने चित्रों के माध्यम से जीवन को दर्शाया। धीरे-धीरे उन्होंने खेती और पशुपालन शुरू किया, जिससे स्थायी जीवन की शुरुआत हुई।
प्रश्न: क्या आप बुद्ध का जन्म आज से कितने वर्ष पहले हुआ, यह गणना कर सकते हैं?
उत्तर: बुद्ध का जन्म 560 सा.सं.पू. (BCE) में हुआ। वर्तमान वर्ष 2025 है।
तो: 560 + 2025 – 1 = 2584 वर्ष पहले।
कारण: 1 इसलिए घटाया जाता है क्योंकि ग्रेगोरियन कैलेंडर में "शून्य वर्ष" नहीं होता।
प्रश्न: हिम युग का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: हिम युग (1,00,000 से 12,000 वर्ष पूर्व) में ठंड के कारण मानव का जीवन कठिन था।
जलवायु गर्म होने पर कृषि और स्थायी निवास संभव हुए, जिससे सभ्यता का विकास हुआ।
प्रश्न: पंचांग क्या है?
उत्तर: यह एक पारंपरिक भारतीय कैलेंडर है, जो सूर्य-चंद्रमा की स्थिति पर आधारित है।
इसमें त्योहारों, ग्रहणों, और शुभ मुहूर्तों की तिथियाँ दर्ज होती हैं।
NCERT अभ्यास प्रश्न :
प्रश्न: क्या हम इतिहासकारों की तुलना जासूसों से कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, क्योंकि जैसे जासूस विभिन्न संकेतों से सच्चाई का पता लगाते हैं, वैसे ही इतिहासकार विभिन्न स्रोतों से अतीत की जानकारी इकट्ठा करते हैं।
तिथियों के साथ कुछ अभ्यास—
प्रश्न: समय-रेखा पर निम्नलिखित तिथियों को कालक्रमानुसार लगाइए —323 सा.सं., 323 सा.सं.पू., 100 सा.सं., 100 सा.सं.पू., 1900 सा.सं.पू., 1090 सा.सं., 2024 सा.सं.
उत्तर: कालक्रम: 1900 सा.सं.पू. (BCE) → 323 सा.सं.पू. (BCE) → 100 सा.सं.पू. (BCE) → 100 सा.सं. (CE) → 323 सा.सं. (CE) → 1090 सा.सं. (CE) → 2024 सा.सं. (CE)
प्रश्न: यदि सम्राट चंद्रगुप्त का जन्म 320 सा.सं.पू. में हुआ तो बताइए उनका संबंध किस शताब्दी से था? उनका जन्म बुद्ध के जन्म से कितने वर्ष पश्चात हुआ?
उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य की शताब्दी: 4वीं शताब्दी ई.पू.,
बुद्ध से जन्म: 560 – 320 = 240 वर्ष बाद
प्रश्न: झाँसी की रानी का जन्म 1828 सा.सं. में हुआ। उनका संबंध किस शताब्दी से है? उनका जन्म भारत की स्वतंत्रता से कितने वर्ष पूर्व हुआ?
उत्तर: झांसी की रानी: 1828 = 19वीं शताब्दी,
भारत की स्वतंत्रता 1947 से, 1947 – 1828 = 119 वर्ष पहले
प्रश्न: '12,000 वर्ष पूर्व' को तिथि के रूप में बदलिए।
उत्तर: “12,000 वर्ष पूर्व” तिथि: लगभग 10,000 सा.सं.पू.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें