Class 6 sst chapter 10 New NCERT Question Answer - आधारभूत लोकतंत्र – भाग 1 : शासन
Chapter 10 : आधारभूत लोकतंत्र – भाग 1 : शासन (Grassroots Democracy – Part 1 : Governance)
प्रश्न: 'शासन' का क्या अर्थ है?
उत्तर: शासन वह प्रक्रिया है जिसके माध्यम से नियम बनाए जाते हैं और उनका पालन सुनिश्चित किया जाता है ताकि समाज में व्यवस्था और शांति बनी रहे।
प्रश्न: हमें सरकार की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर: सरकार नियम बनाकर और उनका पालन करवाकर समाज में व्यवस्था बनाए रखती है। इसके बिना समाज में अव्यवस्था और असहमति फैल सकती है।
प्रश्न: 'लोकतंत्र' का क्या अर्थ है? और यह क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: लोकतंत्र का अर्थ है "लोगों का शासन"।
यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनकर शासन में भागीदारी करते हैं और अपने हितों की रक्षा कर सकते हैं।
प्रश्न: सरकार के तीन अंग कौन-कौन से हैं और उनकी भूमिकाएँ क्या हैं?
उत्तर: सरकार के तीन अंग हैं –
विधायिका (कानून बनाने वाली) — यह नए कानून बनाती है और पुराने में संशोधन कर सकती है।
कार्यपालिका (नियम लागू करने वाली) — यह सरकार चलाती है और कानूनों को लागू करती है।
न्यायपालिका (न्याय करने वाली) — यह यह तय करती है कि कानून तोड़ा गया या नहीं और न्याय दिलाती है।
प्रश्न: भारत में त्रिस्तरीय सरकार की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर: भारत जैसे बड़े और विविध देश में स्थानीय, राज्य और केंद्रीय स्तर पर अलग-अलग समस्याएँ होती हैं। त्रिस्तरीय सरकार से इन समस्याओं को प्रभावी ढंग से हल किया जा सकता है।
प्रश्न: प्रत्यक्ष लोकतंत्र और प्रतिनिधि लोकतंत्र में क्या अंतर है?
उत्तर:
प्रत्यक्ष लोकतंत्र में लोग स्वयं निर्णय लेते हैं।
प्रतिनिधि लोकतंत्र में लोग अपने प्रतिनिधि चुनते हैं जो उनकी ओर से निर्णय लेते हैं।
प्रश्न: भारत में लोकतंत्र कैसे कार्य करता है?
उत्तर: भारत में लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनाव के माध्यम से चुनते हैं। ये प्रतिनिधि संसद या विधानसभाओं में कानून बनाते हैं और जनता के हित में काम करते हैं।
प्रश्न: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कौन थे?
उत्तर: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। उन्हें "मिसाइल मैन" के नाम से जाना जाता है क्योंकि उन्होंने भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रश्न: “सत्यमेव जयते” और “यतो धर्मस्ततो जयः” का क्या अर्थ है?
उत्तर: सत्यमेव जयते – "सत्य की ही विजय होती है" — यह भारत सरकार का आदर्श वाक्य है।
यतो धर्मस्ततो जयः – "जहाँ धर्म है, वहाँ विजय है" — यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आदर्श वाक्य है।
प्रश्न: साइबर अपराध क्या है और इसे रोकने में सरकार की क्या भूमिका है?
उत्तर: साइबर अपराध: डिजिटल माध्यमों से किया जाने वाला अपराध, जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी आदि।
सरकार की भूमिका: सरकार नए कानून बनाती है, अपराधियों को गिरफ्तार करती है और न्यायालय द्वारा उन्हें दंडित करवाती है।
प्रश्न: आधारभूत लोकतंत्र” से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: आधारभूत लोकतंत्र उस प्रणाली को दर्शाता है जिसमें सामान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है। इसमें नागरिक स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने में हिस्सा लेते हैं, जैसे ग्राम पंचायत या नगर निगम के माध्यम से।
NCERT अभ्यास प्रश्न:
प्रश्न 1: लोकतंत्र का क्या अर्थ है? प्रत्यक्ष और प्रतिनिधि लोकतंत्र के बीच क्या अंतर है?
उत्तर: लोकतंत्र का अर्थ है – "लोगों का शासन"।
प्रत्यक्ष लोकतंत्र: लोग खुद सीधे निर्णय लेते हैं।
प्रतिनिधि लोकतंत्र: लोग अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन करते हैं।
प्रश्न 2: सरकार के तीन अंग कौन-से हैं? उनकी क्या अलग-अलग भूमिकाएँ हैं?
उत्तर: सरकार के तीन अंग हैं —
विधायिका: कानून बनाती है।
कार्यपालिका: कानूनों को लागू करती है।
न्यायपालिका: कानून का पालन सुनिश्चित करती है और न्याय करती है।
प्रश्न 3: भारत के परिप्रेक्ष्य में हमें त्रिस्तरीय सरकार की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर: भारत बड़ा और विविध देश है। स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की समस्याएँ अलग-अलग होती हैं। तीन स्तरों की सरकार से इन समस्याओं का बेहतर समाधान हो पाता है।
प्रश्न 4: परियोजना – कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सूची बनाएँ। उस स्थिति को संभालने में सरकार के कौन-कौन से स्तर सम्मिलित थे? उनमें सरकार के प्रत्येक अंग की क्या भूमिका थी?
उत्तर : सरकार के सभी तीनों स्तर सम्मिलित थे –
राष्ट्रीय स्तर: लॉकडाउन की घोषणा, वैक्सीनेशन नीति, आर्थिक पैकेज
राज्य स्तर: अस्पतालों की व्यवस्था, क्वारंटीन सेंटर
स्थानीय स्तर: घर-घर राशन और दवाइयाँ पहुँचाना, सफाई व्यवस्था
तीनों अंगों की भूमिका:
विधायिका: नए नियम और राहत योजनाएँ बनाई गईं।
कार्यपालिका: पुलिस, डॉक्टर, सफाईकर्मी – सभी ने लागू किया।
न्यायपालिका: लॉकडाउन नियमों की वैधता पर नजर रखी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें