Class 6 sst chapter 9 New NCERT Question Answer - परिवार और समुदाय

Chapter 09 : परिवार और समुदाय (Family and Community)


प्रश्न: परिवार की इकाई क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: परिवार समाज की सबसे मूलभूत और प्राचीन इकाई है। यह बच्चों को संस्कार, सहयोग, प्रेम और ज़िम्मेदारी सिखाता है।


प्रश्न: समुदाय क्या है और इसकी क्या भूमिका है?

उत्तर: जब कई परिवार और लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो वे मिलकर समुदाय बनाते हैं। समुदाय आपसी सहयोग, संसाधनों का साझापन और सामाजिक कार्यों को पूरा करता है।


प्रश्न: परिवार और समुदाय के बीच क्या अंतर है?  

उत्तर:

परिवार

समुदाय

1.परिवार एक छोटी इकाई है।

1.समुदाय एक बड़ा समूह होता है।

2.इसमें केवल एक परिवार शामिल होता है।

2.इसमें कई परिवार शामिल होते हैं।

3.परिवार प्यार, देखभाल और सहयोग पर आधारित होता है।

3.यह साझा हितों, संस्कृति या सामाजिक उद्देश्यों से जुड़ा होता है।



प्रश्न: संयुक्त और एकल परिवार में क्या अंतर है?

उत्तर: संयुक्त परिवार: कई पीढ़ियाँ एक साथ रहती हैं जैसे दादा-दादी, चाचा-चाची आदि।

एकल परिवार: माता-पिता और उनके बच्चे मिलकर एक छोटा परिवार बनाते हैं।


प्रश्न: पारिवारिक भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ क्या होती हैं?

उत्तर: हर सदस्य की एक भूमिका होती है – माता-पिता बच्चों की देखभाल करते हैं, दादा-दादी अनुभव साझा करते हैं, और बच्चे आपसी सहयोग सीखते हैं।


प्रश्न: शाधलनी की कहानी से क्या सीख मिलती है?

उत्तर: त्याग और साझा करने की भावना परिवार की एकता को मज़बूत करती है। दूसरों के लिए कुछ छोड़ देना भी सुख देता है।


प्रश्न: तेनजंग के पिता घर के कामों में क्यों भाग लेते हैं?

उत्तर: क्योंकि उनकी पत्नी भी बाहर काम करती हैं, इसलिए वे घर के कार्यों में साझेदारी करते हैं – यह बराबरी और सहयोग को दर्शाता है।


प्रश्न: समुदाय किन आधारों पर बनता है?  

उत्तर: समुदाय निम्न आधारों पर बन सकता है:  

  • क्षेत्र: जैसे गाँव या शहर के निवासी।  

  • धर्म/जाति: जैसे सिख समुदाय या पारसी समुदाय।

  • रुचि: जैसे विज्ञान क्लब या खेल समूह।


प्रश्न: समुदाय में सहयोग के उदाहरण क्या हैं?

उत्तर: समुदाय में सहयोग के उदाहरण :

  • झाबुआ (मध्य प्रदेश) के भील समुदाय द्वारा पेड़ लगाना और जल-संचयन।

  • चेन्नई की बाढ़ में लोगों का मिलकर खाना और मदद बाँटना।

  • अहमदाबाद में कमल परमार द्वारा बच्चों को पढ़ाना।


प्रश्न: समुचित समुदाय कैसे काम करता है?

उत्तर: एक अच्छा समुदाय आपसी विश्वास, नियमों का पालन और एक-दूसरे की ज़रूरतों को समझकर कार्य करता है।


प्रश्न: हलमा" परंपरा क्या है?  

उत्तर: "हलमा" मध्य प्रदेश के भील समुदाय की एक परंपरा है, जिसमें लोग सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का काम करते हैं, जैसे पेड़ लगाना या तालाब खोदना। यह बिना किसी मजदूरी के, समुदाय की भलाई के लिए किया जाता है।


प्रश्न: एकल परिवार के लाभ और हानियाँ क्या हैं?

उत्तर: लाभ: स्वतंत्रता, गोपनीयता।

हानियाँ: सामाजिक समर्थन की कमी, अकेलापन।


गतिविधि-आधारित प्रश्न :

प्रश्न: अपने परिवार के बाहर के उन लोगों की सूची बनाइए जो आपकी मदद करते हैं।  

उत्तर:

1. शिक्षक – ज्ञान देते हैं।  

2. डॉक्टर – स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करते हैं।  

3. दुकानदार – दैनिक जरूरतों की वस्तुएँ देते हैं।


NCERT अभ्यास प्रश्न:

प्रश्न 1: आप अपने परिवार और पास-पड़ोस में किन नियमों का पालन करते हैं? ये क्यों महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर: हमारे परिवार और पड़ोस में कई नियमों का पालन किया जाता है, जैसे:

  • बड़ों का सम्मान करना

  • समय पर भोजन और सोना

  • कूड़ा कूड़ेदान में डालना

  • बिना अनुमति के दूसरों की चीज़ें न लेना

  • तेज़ आवाज़ में न बोलना

  • ट्रैफिक नियमों का पालन करना

महत्व:

इन नियमों से घर और समाज में शांति, अनुशासन और सहयोग बना रहता है। यह दूसरों की भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करना सिखाता है।


प्रश्न 2: क्या आपको लगता है कि परिवार या समुदाय में कुछ नियम अनुचित होते हैं? क्यों?

उत्तर: हाँ, कुछ नियम अनुचित हो सकते हैं। उदाहरण के लिए:

  • केवल लड़कियों को घरेलू काम करने के लिए कहना

  • बच्चों की बातों को महत्व न देना

  • बुजुर्गों को किसी निर्णय में शामिल न करना

  • जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव करना

ऐसे नियम अनुचित हैं क्योंकि:

  • ये समानता और न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ हैं।

  • ये दूसरों की स्वतंत्रता और आत्मसम्मान को चोट पहुँचाते हैं।


प्रश्न 3: कुछ ऐसी परिस्थितियों का वर्णन कीजिए जहाँ आपने देखा है कि समुदाय के सहयोग से लाभ होता है। आप इसके बारे में लिखिए अथवा चित्र बनाइए।

उत्तर:

  • बाढ़ के समय: हमारे गाँव में कई परिवारों ने एक-दूसरे को खाना, पानी और ठहरने की जगह दी।

  • स्कूल में स्वच्छता अभियान: बच्चों, शिक्षकों और माता-पिता ने मिलकर स्कूल की सफाई की।

  • रक्तदान शिविर: समुदाय के लोग मिलकर अस्पताल में ज़रूरतमंदों के लिए रक्तदान करते हैं।

  • कोविड-19 महामारी के समय: लोगों ने जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइज़र, भोजन और दवाइयाँ बाँटीं।

यह सब दिखाता है कि मिलकर कार्य करने से बड़ी से बड़ी समस्याओं को भी हल किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत