Class 7 SST Chapter 1 ncert Solution - भारत की भौगोलिक विविधता

Chapter 01: भारत की भौगोलिक विविधता

प्रश्न 1. भारत की प्रमुख भौगोलिक विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर: भारत को पाँच मुख्य भौगोलिक भागों में बाँटा जाता है:
  1. हिमालय पर्वत
  2. गंगा–सिंधु का मैदान
  3. थार मरुस्थल
  4. प्रायद्वीपीय पठार
  5. तटीय क्षेत्र और द्वीप

प्रश्न 2. हिमालय पर्वत श्रृंखला का महत्व क्या है?

उत्तर:
  • यह भारत की उत्तरी सीमा पर प्राकृतिक दीवार है।
  • यहाँ से गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र जैसी नदियाँ निकलती हैं।
  • यह जलवायु को प्रभावित करता है।
  • धार्मिक और पर्यटन स्थल यहाँ स्थित हैं।

प्रश्न 3. हिमालय की तीन श्रेणियाँ कौन-सी हैं?

उत्तर:
  1. हिमाद्रि (वृहद हिमालय) – सबसे ऊँची श्रेणी, हमेशा बर्फ से ढकी।
  2. हिमाचल (लघु हिमालय) – पहाड़ी पर्यटन स्थल यहीं हैं।
  3. शिवालिक – सबसे निचली श्रेणी।

प्रश्न 4. गंगा के मैदान की विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर:
  • यह बहुत उपजाऊ क्षेत्र है।
  • यहाँ अधिक जनसंख्या रहती है।
  • सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियाँ यहाँ बहती हैं।
  • खेती के लिए यह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 5. थार मरुस्थल कहाँ स्थित है? इसकी विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर:
  • यह पश्चिमी भारत (राजस्थान) में स्थित है।
  • यहाँ वर्षा कम होती है।
  • रेत के टीले पाए जाते हैं।
  • दिन में गर्म और रात में ठंडा मौसम रहता है।

प्रश्न 6. अरावली पर्वतमाला का महत्व क्या है?

उत्तर:
  • यह विश्व की प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है।
  • यह मरुस्थल को पूर्व की ओर फैलने से रोकती है।
  • यहाँ खनिज पाए जाते हैं।

प्रश्न 7. प्रायद्वीपीय पठार क्या है?

उत्तर:
  • यह भारत के मध्य और दक्षिण भाग में स्थित है।
  • तीन ओर से जल से घिरा है।
  • यहाँ गोदावरी, कृष्णा, कावेरी नदियाँ बहती हैं।
  • यह खनिज संपदा से भरपूर है।

प्रश्न 8. भारत की तटरेखा की विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर:
  • लगभग 7500 किमी लंबी है।
  • पश्चिमी तट पर मुहाने (Estuaries) पाए जाते हैं।
  • पूर्वी तट पर डेल्टा पाए जाते हैं।
  • अनेक बंदरगाह और व्यापारिक नगर स्थित हैं।

प्रश्न 9. डेल्टा क्या होता है?

उत्तर: जब नदी समुद्र में मिलने से पहले अपने साथ लाई गई मिट्टी जमा करती है और त्रिकोण आकार का भू-भाग बनाती है, उसे डेल्टा कहते हैं।

प्रश्न 10. भारत की भौगोलिक विविधता हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करती है?

उत्तर:
  • जलवायु को प्रभावित करती है।
  • कृषि और उद्योग पर प्रभाव डालती है।
  • लोगों के खान-पान, वेशभूषा और जीवन-शैली को प्रभावित करती है।
  • परिवहन और व्यापार को प्रभावित करती है।

NCERT अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1. आपकी राय में भारत की दो महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताएँ क्या हैं? आपके विचार में वे क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?

उत्तर: मेरे विचार से भारत की दो महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताएँ हैं —
  1. हिमालय पर्वत श्रृंखला – यह भारत की उत्तरी सीमा की रक्षा करती है, नदियों का स्रोत है और जलवायु को संतुलित रखती है।
  2. गंगा का मैदान – यह अत्यंत उपजाऊ है, जहाँ अधिक जनसंख्या रहती है और कृषि का विकास हुआ है।

प्रश्न 2. आपके विचार में यदि हिमालय नहीं होता तो भारत का स्वरूप कैसा होता? अपनी कल्पना को व्यक्त करने के लिए एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए अथवा चित्र द्वारा अभिव्यक्त कीजिए।

उत्तर:
  • भारत में ठंडी हवाएँ सीधे मध्य एशिया से आतीं।
  • मानसूनी वर्षा कम हो जाती।
  • गंगा, यमुना जैसी नदियाँ नहीं होतीं।
  • उत्तरी मैदान उपजाऊ नहीं होते। इस प्रकार भारत की जलवायु, कृषि और जीवन-शैली पूरी तरह बदल जाती।

प्रश्न 3. अध्याय में दी गई जानकारी के आधार पर बताइए कि भारत को ‘लघु महाद्वीप’ क्यों कहा जाता है?

उत्तर: भारत में पर्वत, मैदान, मरुस्थल, पठार, तटीय क्षेत्र और द्वीप जैसे सभी प्रकार के भू-आकृतिक रूप पाए जाते हैं। यहाँ विविध जलवायु, वनस्पति और जीव-जंतु मिलते हैं। इतनी विविधता के कारण भारत को ‘लघु महाद्वीप’ कहा जाता है।

प्रश्न 4. भारत की किसी प्रमुख नदी को मानचित्र में देखिए। इसका उद्गम कहाँ है और यह समुद्र में कहाँ मिलती है? इसकी यात्रा के दौरान लोग इस नदी का विभिन्न प्रकार से कैसे उपयोग करते हैं?

उत्तर: (उदाहरण – गंगा नदी)
  • उद्गम: गंगोत्री हिमनद (गोमुख), उत्तराखंड।
  • समापन: बंगाल की खाड़ी।
  • उपयोग:
    • सिंचाई
    • पेयजल
    • जल-विद्युत उत्पादन
    • परिवहन
    • धार्मिक कार्य

प्रश्न 5. भारत के दक्षिणी भाग को प्रायद्वीपीय पठार क्यों कहा जाता है?

उत्तर: दक्षिणी भारत तीन ओर से जल (अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर) से घिरा है, इसलिए इसे प्रायद्वीप कहते हैं। यह क्षेत्र चारों ओर से ऊँचा और समतल है, इसलिए इसे पठार कहा जाता है। इसी कारण इसे प्रायद्वीपीय पठार कहा जाता है।

प्रश्न 6. इस अध्याय में वर्णित यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कौन-से धरोहर स्थल आपको अधिक रुचिकर लगे? इसके रोचक तथ्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

उत्तर: मुझे पश्चिमी घाट और सुंदरवन अधिक रुचिकर लगे।
  • पश्चिमी घाट जैव विविधता से भरपूर है।
  • सुंदरवन विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है और यहाँ रॉयल बंगाल टाइगर पाया जाता है।
  • ये दोनों स्थल प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 7. आप अभी जिस क्षेत्र में हैं, उसकी पहचान कीजिए। आप भारत की किस भौतिक विशेषता का उपयोग इस स्थान का वर्णन करने के लिए करेंगे?

उत्तर: उदाहरण– यदि मैं दिल्ली में हूँ, तो दिल्ली भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और यह उत्तरी मैदान (Indo-Gangetic Plain) का हिस्सा है। इसके पास यमुना नदी बहती है। यह क्षेत्र समतल और उपजाऊ है इसलिए यहाँ कृषि और मानव बसावट के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ मिलती हैं।

प्रश्न 8. भारत में खाद्य संरक्षण के उपाय जगह-जगह पर भिन्न हैं, जो स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप होते हैं। ‘कक्षा परियोजना’ के अंतर्गत खाद्य संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी एकत्रित कीजिए।

उत्तर: भारत में खाद्य संरक्षण के उपाय —
  • सब्जियों और फलों को सुखाना
  • अचार बनाना
  • पापड़ और बड़ी बनाना
  • अनाज को सूखे स्थान पर रखना
  • नमक और तेल का उपयोग
ये उपाय स्थानीय जलवायु और संसाधनों के अनुसार अपनाए जाते हैं।

प्रश्न 9. इतने अलग-अलग भौतिक स्वरूपों (पर्वतीय, मरुस्थलीय, मैदानी, तटीय इत्यादि) के साथ भारत एक विशाल देश है। भारत की भौगोलिक स्थिति ने लोगों को एकजुट रहने में किस प्रकार सहायता की है? इसके बारे में आपका क्या विचार है?

उत्तर: भारत की विविध भौगोलिक परिस्थितियों ने लोगों को अलग-अलग जीवन-शैली दी है, फिर भी नदियाँ, व्यापार मार्ग और सांस्कृतिक संपर्क ने लोगों को जोड़े रखा है। प्राकृतिक सीमाएँ (जैसे हिमालय और समुद्र) ने देश की रक्षा की है और एकता बनाए रखने में सहायता की है। विविधता में एकता भारत की विशेषता है।

आइए पता लगाएं

प्रश्न 1. इस पुस्तक के अंत में दिए गए भारत के मानचित्र का अवलोकन कीजिए। आपको इसमें क्या दिखाई देता है? अलग-अलग रंगों का क्या तात्पर्य है?

उत्तर: मानचित्र में पर्वत, मैदान, पठार, मरुस्थल, नदियाँ, तटरेखा और द्वीप दिखाई देते हैं। अलग-अलग रंग भूमि की ऊँचाई दर्शाते हैं —
  • गहरा भूरा/सफेद → ऊँचे पर्वत
  • हल्का भूरा → पठार
  • हरा → मैदान
  • पीला → मरुस्थल

प्रश्न 2. क्या आप बता सकते हैं कि भारत लगभग किन अक्षांशों और देशांतर रेखाओं के मध्य स्थित है?

उत्तर: भारत लगभग 8°4' उत्तर से 37°6' उत्तर अक्षांश तथा 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्व देशांतर के बीच स्थित है।

प्रश्न 3. क्या आप हिमालय के विभिन्न भागों में स्थित राज्यों के नाम ज्ञात कर सकते हैं?

उत्तर:
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सिक्किम
  • अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न 4. मैदानी क्षेत्रों में प्रकाश के संकेन्द्रण का क्या कारण हो सकता है?

उत्तर: मैदानी क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या, शहर, सड़कें और उद्योग हैं। इस कारण रात में रोशनी अधिक दिखाई देती है। इसलिए उपग्रह चित्रों में प्रकाश का संकेन्द्रण अधिक दिखता है।

प्रश्न 5. रेत के टीले का आकार कैसा होता है? जबकि वे केवल रेत से बने होते हैं, फिर भी उनका आकार स्थिर क्यों रहता है?

उत्तर: रेत के टीले पहाड़ी जैसे या अर्धचंद्राकार होते हैं। हवा की दिशा रेत को जमा करके विशेष आकार बना देती है। हालाँकि वे स्थिर नहीं होते, पर हवा के संतुलन के कारण कुछ समय तक आकार बना रहता है।

प्रश्न 6. अरावली पर्वतमाला किन राज्यों में फैली हुई है?

उत्तर:
  • दिल्ली
  • हरियाणा
  • राजस्थान
  • गुजरात

प्रश्न 7. भारत के भौतिक मानचित्र में नदियों के प्रवाह की दिशा पर ध्यान दीजिए। वे किस दिशा में बहती हैं?

उत्तर:
  • अधिकतर नदियाँ पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।
  • कुछ नदियाँ जैसे नर्मदा और तापी पूर्व से पश्चिम की ओर बहकर अरब सागर में मिलती हैं।

प्रश्न 8. आदिवासी समुदाय मुख्य रूप से किन राज्यों में फैले हुए हैं?

उत्तर: आदिवासी समुदाय मुख्य रूप से — झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, असम और तेलंगाना में पाए जाते हैं।

प्रश्न 9. बंगाल की खाड़ी की ओर बहने वाली पाँच नदियों के नाम लिखिए।

उत्तर:
  1. गंगा
  2. ब्रह्मपुत्र
  3. महानदी
  4. गोदावरी
  5. कृष्णा

प्रश्न 10. जब नदियाँ तट के निकट अनेक धाराओं में विभाजित हो जाती हैं, तो उन्हें क्या कहा जाता है?

उत्तर: जब नदियाँ तट के निकट अनेक धाराओं में विभाजित हो जाती हैं, तो उन्हें डेल्टा कहा जाता है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत