Class 7 SST Chapter 3 ncert Solution - भारत की जलवायु
Chapter 03: भारत की जलवायु
प्रश्न 1: मौसम और जलवायु में क्या अंतर है?
उत्तर: मौसम वह है जिसे हम रोज़ या कुछ दिनों में अनुभव करते हैं, जैसे बारिश, धूप, हवा आदि। जलवायु किसी स्थान के लंबे समय (कई वर्षों) तक के मौसम का औसत होता है।
प्रश्न 2: ऋतुएँ कैसे बनती हैं?
उत्तर: पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, जिससे ऋतुओं का निर्माण होता है। जैसे – ग्रीष्म, वर्षा, शीत ऋतु आदि।
प्रश्न 3: भारत में कितनी ऋतुएँ मानी जाती हैं?
उत्तर: भारत में पारंपरिक रूप से 6 ऋतुएँ मानी जाती हैं:
- वसंत
- ग्रीष्म
- वर्षा
- शरद
- हेमंत
- शिशिर
प्रश्न 4: भारत में जलवायु के प्रमुख प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर: भारत में विभिन्न प्रकार की जलवायु पाई जाती है:
- हिमालय में ठंडी (अल्पाइन) जलवायु
- पहाड़ी क्षेत्रों में समशीतोष्ण जलवायु
- मैदानों में उपोष्णकटिबंधीय जलवायु
- थार मरुस्थल में शुष्क जलवायु
- तटीय क्षेत्रों में आर्द्र जलवायु
- दक्कन पठार में अर्ध-शुष्क जलवायु
प्रश्न 5: जलवायु को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक कौन से हैं?
उत्तर: जलवायु को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं:
- अक्षांश
- ऊँचाई
- समुद्र से दूरी
- पवन
- स्थलाकृति
प्रश्न 6: अक्षांश जलवायु को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर: भूमध्य रेखा के पास अधिक गर्मी होती है क्योंकि सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं।ध्रुवों की ओर जाने पर ठंड बढ़ती है क्योंकि किरणें तिरछी पड़ती हैं।
प्रश्न 7: ऊँचाई का तापमान पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर: जैसे-जैसे ऊँचाई बढ़ती है, तापमान घटता जाता है। इसलिए पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड अधिक होती है।
प्रश्न 8: समुद्र से दूरी जलवायु को कैसे प्रभावित करती है?
उत्तर: समुद्र के पास तापमान संतुलित रहता है। समुद्र से दूर के क्षेत्रों में ज्यादा गर्मी और सर्दी पड़ती है।
प्रश्न 9: पवन जलवायु को कैसे प्रभावित करती है?
उत्तर: पवन गर्म या ठंडी हवा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती है। समुद्र से आने वाली हवा नमी लाती है और वर्षा कराती है।
प्रश्न 10: स्थलाकृति का जलवायु पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर: पर्वत और मैदान हवा और वर्षा को प्रभावित करते हैं। जैसे हिमालय उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं को रोकता है।
प्रश्न 11: मानसून क्या है?
उत्तर: मानसून मौसमी हवाएँ हैं जो दिशा बदलती हैं और वर्षा लाती हैं। ‘मानसून’ शब्द अरबी भाषा के ‘मौसिम’ शब्द से आया है।
प्रश्न 12: मानसून कैसे बनता है?
उत्तर: गर्मी में भूमि जल्दी गर्म होती है और निम्न दबाव बनता है। समुद्र से ठंडी हवाएँ (उच्च दबाव) से भूमि (निम्न दबाव) की ओर आती हैं और वर्षा होती है।
प्रश्न 13: भारत में मानसून कब आता है?
उत्तर: मानसून जून माह में दक्षिण-पश्चिम भारत से शुरू होता है और धीरे-धीरे पूरे देश में फैल जाता है। ग्रीष्मकालीन मानसून को दक्षिण-पश्चिम मानसून कहा जाता है।
प्रश्न 14: शीतकालीन मानसून क्या है?
उत्तर: सर्दियों में हवाएँ भूमि से समुद्र की ओर चलती हैं, जिससे अधिकतर स्थानों पर सूखा रहता है। शीतकालीन मानसून को उत्तर-पूर्वी मानसून कहा जाता है।
प्रश्न 15: सूक्ष्म जलवायु क्या है?
उत्तर: किसी छोटे क्षेत्र की अलग जलवायु को सूक्ष्म जलवायु कहते हैं। जो आस-पास के क्षेत्र की जलवायु से अलग होती है।
प्रश्न 16: जलवायु का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: हमारे जीवन का जलवायु से गहन संबंध है और हम इस पर निर्भर हैैं। जलवायु हमारे भोजन, कपड़े, खेती, त्योहार, जीवनशैली को प्रभावित करती है।
प्रश्न 17: मानसून का अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव होता है?
उत्तर: यदि बारिश कम होती है:
- फसल खराब होती है
- पानी की कमी होती है
- महंगाई बढ़ती है
प्रश्न 18: जलवायु से संबंधित प्रमुख आपदाएँ कौन-सी हैं?
उत्तर: जलवायु से संबंधित प्रमुख आपदाएं:
- चक्रवात
- बाढ़ – अधिक वर्षा होना या नदियों में पानी बढ़ जाना
- भूस्खलन – पहाड़ी क्षेत्रों में जमीन खिसकना
- दावानल – जंगल की आग
प्रश्न 19: चक्रवात क्या होता है?
उत्तर: कम दबाव वाले क्षेत्र में तेज़ हवा और बारिश के साथ बनने वाला तूफान चक्रवात कहलाता है।
प्रश्न 20: बाढ़ कैसे आती है?
उत्तर: अधिक वर्षा या नदियों में पानी बढ़ने से जब पानी बाहर फैल जाता है, तो बाढ़ आती है।
NCERT अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1. जलवायु के कारकों का उनके प्रभावों के साथ निम्नलिखित सूची में मिलान कीजिए—
1. (अक्षांश) → (ख) उत्तर एवं दक्षिण में अलग-अलग जलवायु बनाता है।
2. (ऊँचाई) → (ग) ऊँचे स्थानों को अधिक ठंडा रखता है।
3. (समुद्र से निकटता) → (घ) तापमान को प्रभावित करता है।
4. (मानसूनी पवन) → (क) भारत में गर्मी के दौरान वर्षा लाता है।
नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए—
प्रश्न (क): मौसम और जलवायु में क्या अंतर है?
प्रश्न (ख): समुद्र के निकट स्थित स्थानों का तापमान समुद्र से दूर स्थित स्थानों की तुलना में कम क्यों होता है?
प्रश्न (ग): भारतीय जलवायु को प्रभावित करने में मानसूनी पवन का क्या योगदान है?
प्रश्न (घ): चेन्नई पूरे वर्ष गर्म क्यों रहता है, जबकि लेह ठंडा रहता है?
प्रश्न 3. इस पुस्तक के अंत में दिए गए भारत के मानचित्र को देखिए— लेह, चेन्नई, दिल्ली, पणजी, इन शहरों की जलवायु को पहचानिए।
1. क्या यह स्थान समुद्र के समीप है, पर्वत पर है या रेगिस्तान में है?
- लेह → पर्वतीय क्षेत्र
- चेन्नई → समुद्र के पास
- दिल्ली → मैदान (समुद्र से दूर)
- पणजी → समुद्र के पास
2. वे कारक वहाँ की जलवायु को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
- लेह → ऊँचाई के कारण ठंडा
- चेन्नई/पणजी → समुद्र के कारण संतुलित और आर्द्र
- दिल्ली → समुद्र से दूर, इसलिए गर्मी और सर्दी दोनों अधिक
प्रश्न 4: भारत के मानचित्र पर गर्मी और सर्दी के मानसून चक्र को प्रदर्शित कीजिए।
1. गर्मियों और सर्दियों में पवनें कहाँ चलती हैं, इसके प्रतीक लगाइए।
- गर्मी में पवनें समुद्र से भूमि की ओर चलती हैं।
- सर्दी में पवनें भूमि से समुद्र की ओर चलती हैं।
2. मानसून के दौरान पवनों की दिशा दिखाइए।
- मानसून के समय पवनें दक्षिण-पश्चिम दिशा से भारत की ओर आती हैं और वर्षा कराती हैं।
प्रश्न 5: भारत में कृषि और मौसम से जुड़े त्योहारों (जैसे- बैसाखी, ओणम) को दिखाते हुए एक रंगीन पोस्टर बनाइए। इन त्योहारों की तस्वीरें या रेखाचित्र लगाइए।
प्रश्न 6: कल्पना कीजिए कि आप भारत में एक किसान हैं। बरसात के मौसम के लिए आप कैसे तैयारी करेंगे? इस बारे में डायरी के रूप में लिखिए।
- आज मैंने खेत की जुताई की और बीज तैयार किए।
- बरसात आने से पहले पानी की निकासी का प्रबंध किया।
- अच्छी फसल के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया।
- अब मैं मानसून का इंतजार कर रहा हूँ ताकि समय पर खेती कर सकूँ।
प्रश्न 7: किसी प्राकृतिक आपदा (जैसे— चक्रवात, बाढ़, भूस्खलन या तूफान) की पहचान कीजिए और एक छोटा निबंध लिखिए, जिसमें इसके कारण और प्रभाव शामिल हों। ऐसे सुझाव दीजिए जो व्यक्ति, समुदाय और सरकार को इस आपदा के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं।
कारण:
- ज्यादा बारिश
- नदियों का पानी बढ़ना
- जल निकासी की कमी
प्रभाव:
- घर और फसल नष्ट हो जाते हैं
- लोगों को नुकसान होता है
उपाय:
- व्यक्ति: सुरक्षित स्थान पर जाएँ
- समुदाय: राहत शिविर बनाएं
- सरकार: बाँध और चेतावनी प्रणाली बनाए
आइए पता लगाएं:
प्रश्न 1: क्या कारण है कि भारत में अलग-अलग स्थानों की जलवायु अलग होती है?
प्रश्न 2: अगर समुद्र न होता तो तटीय क्षेत्रों की जलवायु कैसी होती?
प्रश्न 3: क्यों पहाड़ों पर रहने वाले लोगों को ठंड ज्यादा लगती है?
प्रश्न 4: मानसून भारत के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
प्रश्न 5: यदि मानसून समय पर न आए तो क्या होगा?
- फसल खराब हो सकती है
- पानी की कमी हो सकती है
- सूखा पड़ सकता है
- लोगों को कठिनाई होती है
प्रश्न 6: रेगिस्तान में वर्षा कम क्यों होती है?
प्रश्न 7: क्या कारण है कि चेन्नई में सर्दियों में भी अधिक ठंड नहीं पड़ती?
प्रश्न 8: क्या हम अपने आसपास की जलवायु में बदलाव महसूस कर सकते हैं? कैसे?
- तापमान में वृद्धि
- बारिश के समय में बदलाव
- अधिक गर्मी या ठंड
प्रश्न 9: जलवायु हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करती है?
प्रश्न 10: क्या सभी जगह एक ही प्रकार की फसल उगाई जा सकती है? क्यों?
प्रश्न 11: लोग अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार कैसे ढलते हैं?
- ठंडे क्षेत्रों में गर्म कपड़े पहनते हैं
- गर्म क्षेत्रों में हल्के कपड़े पहनते हैं
- घर भी उसी अनुसार बनाते हैं
प्रश्न 12: जलवायु परिवर्तन के क्या प्रभाव हो सकते हैं?
- तापमान बढ़ना
- बाढ़ और सूखा
- मौसम में बदलाव
- फसलों पर असर



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें