मुद्रा और साख Class 10 Economics Chapter 03 notes (Money and Credit)

 

Chapter 3 : मुद्रा और साख (Money and Credit)


मुद्रा (Money):

  • मुद्रा विनिमय प्रक्रिया में एक मध्यवर्ती (mediator) के रूप में कार्य करती है। इसे विनिमय का माध्यम (medium of exchange) कहा जाता है।


मुद्रा का उपयोग (Money as Medium of Exchange):

  • मुद्रा का उपयोग अनेक प्रकार के लेन-देन में किया जाता है। मुद्रा के द्वारा वस्तुएँ खरीदी और बेची जाती है। 

  • जिस व्यक्ति के पास मुद्रा है, वह इसका विनिमय किसी भी वस्तु या सेवा के खरीदने के लिए आसानी से कर सकता है।


वस्तु विनियम प्रणाली (Barter System):

  • वस्तुओं के बदले वस्तुओं का लेन-देन वस्तु विनिमय प्रणाली कहलाता है।

  • वस्तु विनिमय प्रणाली की सीमाएँ –

  • वस्तु विनिमय के लिए दोहरे संयोग की शर्त का पूरा होना आवश्यक है।

  • धन या मूल्य के संचयन में कठिनाई।

  • अविभाज्य वस्तुओं का विनिमय कठिन।

  • सेवाओं का मूल्य निर्धारण व विनिमय में कठिनाई।


आवश्यकताओं का दोहरा संयोग (Double Coincidence of Wants):

  • जब एक व्यक्ति अपनी किसी वस्तु को बेचने की इच्छा रखता हो, दूसरा व्यक्ति वही वस्तु खरीदने की इच्छा रखता हो तो उसे आवश्यकताओं का दोहरा सहयोग कहा जाता है।

  • इसमें मुद्रा का उपयोग किए बिना वस्तुओं का विनिमय किया जाता है। जैसे; एक वस्तु देकर दूसरी वस्तु को लेना।


मुद्रा के आधुनिक रूप (Modern form of Money):

  • कागज के नोट

  • सिक्के

  • चेक

  • डेबिट कार्ड

  • क्रेडिट कार्ड

  • यू.पी.आई.

  • मोबाईल एवं नेट बैंकिंग


करेंसी (Currency):

  • यह सामान्यतः धन के रूप में स्वीकार की जाती है, जिसमें सिक्के और कागज के नोट शामिल हैं। इसे सरकार द्वारा जारी किया जाता है और अर्थव्यवस्था के अंदर परिचालित किया जाता है।

  • आधुनिक मुद्रा का विनिमय के अतिरिक्त कोई और अन्य उपयोग नहीं है।

  • भारत में करेंसी –

  • भारत में भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) भारत सरकार की ओर से करेंसी नोट जारी करता है। विनिमय के माध्यम के रूप में रुपये को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रमुख कार्य:

  • सरकार की ओर से मुद्रा जारी करता है।

  • बैंकों व समितियों की कार्य प्रणाली पर नज़र रखता है।

  • ब्याज की दरों एवं ऋण की शर्तों पर निगरानी रखता है।

  • बैंक कितना नकद शेष अपने पास रखे हुए है उसकी सूचना रखता है।

  • ऋण किस प्रकार वितरित करना है इसकी नजर रखता है।


बैंकों में निक्षेप (जमा) (Deposits with Bank):

  • मुद्रा को एकत्रित या जमा करने का यह अन्य रूप है।

  • लोग अपने नाम पर एक बैंक खाता खोलकर बैंकों में अपना अतिरिक्त पैसा जमा करते हैं।

  • बैंक जमा राशि स्वीकार करते हैं और इस पर ब्याज (Interest ) भी देते हैं।

  • बैंक में जमा किए गए धन को जमाकर्ता अपनी आवश्यकतानुसार निकाल सकते हैं।


माँग जमा (Demand Deposit):

  • बैंक खातों में जमा धन को माँग के जरिए निकाला जा सकता है, इसलिए इस जमा को माँग जमा कहा जाता है।


चेक की सुविधा (Cheque Facility):

  • चेक एक ऐसा कागज है जो बैंक को किसी व्यक्ति के खाते से चेक पर लिखे नाम के किसी दूसरे व्यक्ति को एक विशेष रकम का भुगतान करने का आदेश देता है।


आधुनिक बैंकिंग प्रणाली (Modern Banking System):

  • मुद्रा और जमा का आधुनिक रूप आधुनिक बैंकिंग प्रणाली से जुड़ा हुआ है।


बैंकों की ऋण संबंधी क्रियाएँ (Loan activities of banks):

  • बैंक लोगों की जमा राशि स्वीकार करते हैं और इस प्रकार बैंक जमा के रूप में बड़ी राशि एकत्र करते हैं।

  • भारत में बैंक जमा का केवल 15% हिस्सा नकद (Cash) के रूप में अपने पास रखते हैं। ऐसा प्रावधान जमाकर्ताओं द्वारा किसी एक दिन में धन निकालने की संभावना को देखते हुए किया गया है।

  • बैंक उधारकर्ताओं (Borrowers) को अग्रिम ऋण (Loan) देते हैं और इस पर उच्च दरों पर ब्याज (Higher rate of interest) लेते हैं। 

  • कर्जदारों (Borrowers) से लिए गए ब्याज और जमाकर्ताओं (Depositors) को दिए गए ब्याज के बीच का अंतर बैंकों की आय (Income of bank) का प्रमुख स्रोत है।


साख (Credit):

  • साख एक ऐसा समझौता है जिसके तहत ऋणदाता (Lender) उधारकर्ता (Borrower) को धनराशि, वस्तु एवं सेवाएँ इस आश्वासन पर उधार देता है कि वह भविष्य में उसका भुगतान कर देगा।

  • साख की दो अलग-अलग स्थितियां हो सकती हैं —


साख संपत्ति के रूप में (Credit as an Asset):

  • त्यौहारों के दौरान जूता निर्माता सलीम को एक महीने के अंदर भारी मात्रा में जूता बनाने का ऑर्डर मिलता है। इस उत्पादन को पूरा करने के लिए वह अतिरिक्त मजदूरों को काम पर ले आता है और उसे कच्चा माल खरीदना पड़ता है।

  • वह आपूर्तिकर्ता (Supplier) को तत्काल चमड़ा उपलब्ध कराने के लिए कहता है और उसे बाद में भुगतान करने का आश्वासन देता है। उसके बाद वह व्यापारी से कुछ उधार लेता है।

  • महीने के अंत तक वह आदेश पूरा कर पाता है, अच्छा लाभ कमाता है और उसने जो भी उधार लिया होता है, उसका भुगतान कर देता है।


साख ऋणजाल के रूप में (Credit as a Debt Trap):

  • एक किसान स्वप्ना कृषि के खर्च को वहन करने के लिए साहुकार से उधार लेती है। लेकिन दुर्भाग्य से फसल कीडों या किसी अन्य वजह से बर्बाद हो जाती है। ऐसे मैं वह ऋण का भुगतान नहीं कर पाती है और ऋण ब्याज के साथ बढ़ता जाता है।


सलीम व स्वप्ना दोनों के लिए ऋण की अलग परिस्थिति:

  • सलीम के लिए ऋण ने सकारात्मक भूमिका निभाई। उसने लाभ भी कमाया व ऋण भी चुकाया।

  • स्वप्ना के लिए ऋण की नकारात्मक भूमिका थी। वह ऋण चुकाने व लाभ कमाने में असमर्थ थी । वह कर्ज जाल में फंस गई, उसे जमीन बेचनी पड़ी।


कर्ज-जाल उत्पन्न होने की परिस्थितियाँ:

  • जब कर्जदार अपना पिछला ऋण चुकाने में असमर्थ होता है। पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नया कर्ज ले लेता है।

  • उसे ऋण अदायगी के लिए अपनी परिसम्पत्ति बेचनी पड़ जाती है।

  • उसकी आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो जाती है।


ऋण की शर्तें (Terms of Credit):

  • ब्याज दर (Interest Rate), समर्थक ऋणाधार (Collateral), आवश्यक कागजात और भुगतान के तरीकों (Mode of Payment) को सम्मिलित रूप से ऋण की शर्त कहा जाता है।

  • ऋण की शर्तें विभिन्न व्यक्तियों या समूहों के लिए अलग अलग हो सकती हैं।


समर्थक ऋणाधार (Collateral):

  • उधारदाता (Lender) उधार प्राप्तकर्ता (Borrower) से समर्थक ऋणाधार के रूप में ऐसी परिसम्पतियों (assets) की माँग करता है जिन्हें बेचकर वह अपनी ऋण राशि की वसूली कर सके। ये परिसम्पत्तियाँ ही समर्थक ऋणाधार कहलाती हैं।

  • उदाहरण :- कृषि भूमि, जेवर, मकान, पशुधन बैंक जमा आदि।


साख प्राप्त करने के विविध स्रोत (Different Sources of Credit):

  • ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण की मुख्य माँग फसल उत्पादन के लिए होती है, जिसमें बीज, उर्वरक, कीटनाशक, पानी, बिजली उपकरणों की मरम्मत आदि पर काफी खर्च होता है। एक गाँव में विभिन्न श्रेणियों के उधारकर्ताओं के लिए अलग- अलग साख या ऋण व्यवस्था हो सकती है। जैसे;

    • साहूकारों से ऋण 

    • व्यापारियों से ऋण 

    • बैंकों से ऋण

    • नियोक्ता से ऋण

    • सहकारी समितियों से ऋण


कुछ व्यक्तियों या समूहों को बैंक के द्वारा कर्ज नही देने के कारण:

  • ग्रामीण क्षेत्रों में बैंको की अनुपस्थिति।

  • समर्थक ऋणाधार न होना।

  • जरूरी कागजात न होना।

  • ऋण की शर्ते पूरी न कर पाना।


भारत में साख के स्रोत (Credit Sources in India):

  • भारत में ऋणों को दो वर्गों में बाँटा गया है –

    • औपचारिक क्षेत्रक में साख

    • अनौपचारिक क्षेत्रक में साख



साख के औपचारिक और अनौपचारिक स्रोतों के मध्य अंतर (Difference between formal and informal sources of credit):

  • औपचारिक स्रोत:

    • निम्न ब्याज की दर

    • ऋण लेने के लिए समर्थक ऋणाधार जरूरी

    • भारतीय रिजर्व बैंक निगरानी करता है

    • अधिक दस्तावेज और औपचारिकताएं जरूरी है।


  • अनौपचारिक स्रोत:

    • उच्च ब्याज की दर

    • बिना समर्थक ऋणाधार के ऋण उपलब्ध

    • कोई भी संस्था निगरानी नहीं करती है

    • कम दस्तावेज की जरूरत पड़ती है।


Question – ‘ऋण के औपचारिक क्षेत्र अनौपचारिक क्षेत्र से बेहतर है।’ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (2024)

Answer –

(i) देश के विकास के लिए सस्ता और किफायती ऋण महत्वपूर्ण है।

(ii) अनौपचारिक स्रोतों से मिलने वाले अधिकांश ऋणों पर ब्याज दर बहुत अधिक होती है और वे उधारकर्ता की आय वृद्धि में बहुत कम योगदान होता हैं।

(iii) औपचारिक स्रोतों से कर्जदार की आय में वृद्धि होगी और बहुत से लोग कर्ज के जाल में फंसे बिना, विभिन्न जरूरतों के लिए सस्ते में उधार ले सकेंगे।

(iv) व्यक्तिगत रूप से फसलें उगा सकते हैं, व्यापार कर सकते है, लघु उद्योग स्थापित कर सकते है आदि।

(v) इस प्रकार, यह आवश्यक है कि बैंक और सहकारी समितियाँ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अपना ऋण की गतिविधियों को बढ़ावा दें, ताकि ऋण के अनौपचारिक स्रोतों पर निर्भरता कम हो सके।


Question – 'समाजिक आर्थिक विकास के लिए ग्रामीण समाज में स्वयं सहायता समूह सशक्त मंच के रूप में कार्य करते है।' अपने उत्तर की पुष्टि में तर्क दीजिए। (2024)

स्वंय सहायता समूह (Self Help Group):

  • स्वयं सहायता समूह आमतौर पर ऐसे लोगों का समूह होता है, जो समान सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि वाले होते हैं। वे एकत्रित होकर अपनी क्षमता के अनुसार नियमित रूप से पैसे बचाते हैं।

  • स्वयं सहायता समूह में एक दूसरे के पड़ोसी 15-20 सदस्य होते हैं।

  • सदस्य अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे कर्ज समूह से ही कर्ज ले सकते हैं। 

  • समूह इन कर्जों पर ब्याज लेता है, लेकिन यह साहूकार द्वारा लिए जाने वाले ब्याज से कम होता है।

  • एक या दो वर्षों के बाद यदि समूह नियमित रूप से बचत में है, तो वह बैंक से ऋण प्राप्त करने के योग्य हो जाता है।


स्वयं सहायता समूह के कार्य:

  • बिना समर्थक ऋणभार के ऋण देना।

  • सदस्यों की जमा पूंजी इकट्ठा करना।

  • ग्रामीण निर्धनों विशेषकर महिलाओं को एकत्रित करना।

  • कम ब्याज दर पर ऋण देना।

  • विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा को मंच देना।


गरीबों के लिए स्वयं सहायता समूह संगठनों के पीछे मूल विचार:

  • गरीबों को संगठित रूप में कार्य के लिए प्रेरित करना।

  • स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना।

  • शोषण से बचाना।

  • कर्जदारों को ऋण जाल से बचाना।

  • स्वावलंबन व रोजगार।


बांग्लादेश का ग्रामीण बैंक:

  • इसका उद्देश्य उचित ब्याज दरों पर गरीबों को ऋण उपलब्ध कराना था।

  • इसकी स्थापना मोहम्मद यूनुस ने की थी।

  • मोहम्मद यूनुस को वर्ष 2006 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

  • इन बैंकों से ऋण लेने में गरीब महिलाएं ज्यादा भरोसेमंद कर्जदार थी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Ch 1 SST Part 2 ncert Solution - महासागर और जीवन

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति