वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था Class 10 Economics Chapter 04 notes (Globalisation and Indian Economy)

 

Chapter 4 : वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था (Globalisation and Indian Economy)


वैश्वीकरण को संभव बनाने वाले कारक:

  • प्रौद्योगिकी का विकास

  • परिवहन में सुधार

  • सूचना प्रौद्योगिकी

  • दूरसंचार एवं संचार उपग्रह

  • सरकार द्वारा अवरोधों की समाप्ति

  • इंटरनेट


मुक्त व्यापार:

  • जब दो देशों के बीच व्यापार बिना किसी प्रतिबंध के होता है तो उसे मुक्त व्यापार कहते हैं।


विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organisation):

  • विश्व व्यापार संगठन (WTO) एक ऐसा संगठन है जिसका उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना और मुक्त व्यापार की सुविधा देना है।

  • कार्य:- इसका मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना है कि व्यापार आसानी से, अनुमानित रूप से और जितना संभव हो उतना स्वतंत्र रूप से हो।

  • विश्व के लगभग 164 देश विश्व व्यापार संगठन के सदस्य हैं। (October 2023)

  • इसने भारत के विदेशी व्यापार और निवेश के उदारीकरण का समर्थन किया है।


विश्व व्यापार संगठन का मुख्य उद्धेश्य:

  • विदेशी व्यापार को उदार बनाना।

  • विकसित देशों की पहल पर शुरू किया गया।

  • अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित नियमों को निर्धारित करता है।

  • विकासशील देशों को व्यापार अवरोधक हटाने के लिए विवश करता है।


  • Question – ‘विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया ही वैश्वीकरण है।’ इस कथन की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। (2024)

Answer –

  • (i) वैश्वीकरण ने विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया है।

  • (ii) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ बाजारों के निकट उत्पादन स्थापित करती हैं जहाँ कम लागत पर कुशल और अकुशल श्रम की उपलब्धता होती है।

  • (iii) बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ स्थानीय कंपनियों के साथ संयुक्त रूप से उत्पादन स्थापित करती हैं।

  • (iv) तकनीक का बेहतर आदान-प्रदान होता है।

  • (v) वैश्वीकरण ने देशों के बीच परस्पर निर्भरता बढ़ा दी है।

  • (vi) उपभोक्ताओं के पास वैश्विक उत्पादों तक पहुंच अधिक है।

  • (vii) वैश्वीकरण देशों के बाजारों के एकीकरण में मदद करता है।

  • (vii) यह देशों को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाता है।

  • (ix) देशों के बीच प्रौद्योगिकी साझा करने से मानव जाति को लाभ हुआ।


  • Question – 1990 के दशक में भारत में शुरू की गई उदारीकरण की प्रक्रिया ने वैश्वीकरण को किस प्रकार बढ़ावा दिया? समझाइए। (2025)

Answer –

  • (i) उदारीकरण की प्रक्रिया यानी; सरकार द्वारा निर्धारित बाधाओं या प्रतिबंधों को हटाना, यह 1990 के दशक में शुरू हुआ था।

  • (ii) इसने बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को भारत में अपनी फैक्ट्रियाँ स्थापित करने में सुविधा प्रदान की है। इस प्रकार, भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व अर्थव्यवस्था के साथ एकीकृत हो गई और भारत में वैश्वीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई।

  • (iii) विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए गए। देश में कई विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) स्थापित किए गए।

  • (iv) माल का आयात-निर्यात आसानी से हो सके और विदेशी कम्पनियाँ यहाँ कारखाने और कार्यालय खोल सकें, इसके लिए कई कदम उठाए गए। इससे भारत के विदेशी व्यापार में वृद्धि हुई।


  • Question – प्रौद्योगिकी की उन्नति ने वैश्वीकरण की प्रक्रिया को उत्प्रेरित किया है। इस कथन की उदहारण सहित व्याख्या कीजिए। (2024)

Answer – 

  • (i) वैश्वीकरण प्रक्रिया को उत्प्रेरित करने में प्रौद्योगिकी एक प्रमुख कारक रहा है।

  • (ii) उदाहरण के लिए, पिछले पचास वर्षों में परिवहन प्रौद्योगिकी में कई सुधार हुए हैं। 

  • (iii) इससे कम लागत पर लंबी दूरी तक माल की अधिक तेजी से पहुँचाना संभव हो गया है।

  • (iv) इससे भी अधिक उल्लेखनीय विकास सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुआ है। हाल के दिनों में दूरसंचार, कंप्यूटर, इंटरनेट के क्षेत्र में तकनीक तेजी से बदल रही है।

  • (v) दुनिया भर में एक दूसरे से संपर्क करने के लिए दूरसंचार सुविधाओं (टेलीग्राफ, टेलीफोन सहित, मोबाइल फोन, फैक्स) का उपयोग किया जाता है।


  • Question – वैश्वीकरण को संभव बनाने में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (2024)

Answer –

  • (i) वर्तमान समय में दूरसंचार, कंप्यूटर और इंटरनेट के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी तीव्र गति से परिवर्तित हो रही है।

  • (ii) दूरसंचार सुविधाओं (टेलीग्राफ, टेलीफोन, मोबाइल फोन एवं फैक्स) का विश्व भर में एक दूसरे से संपर्क करने, सूचनाओं को तत्काल प्राप्त करने और दूरवर्ती क्षेत्रों से संवाद करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

  • (iii) ये सुविधाएं संचार उपग्रहों द्वारा सुगम हुई हैं।

  • (iv) कंप्यूटर का अब प्रत्येक क्षेत्र में प्रवेश हो गया है।

  • (v) इंटरनेट की सहायता से सूचनाओं को प्राप्त किया जा सकता है एवं उन्हें आपस में एक दूसरे के साथ साझा किया जा सकता है।

  • (vi) इंटरनेट से हम तत्काल इलेक्ट्रॉनिक डाक (ई-मेल) भेज सकते है और अत्यंत कम मूल्य पर विश्व भर में बात (वायस मेल) कर सकते हैं।


  • Question – परिवहन प्रौद्योगिकी में सुधार ने वैश्वीकरण प्रक्रिया को किस प्रकार प्रेरित किया?

Answer – 

  • (i) कम लागत पर लंबी दूरी तक माल की तीव्र डिलीवरी संभव हुआ।

  • (ii) परिवहन प्रौद्योगिकी में सुधार के कारण लोग बहुत कम समय में लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

  • (iii) इससे व्यापार (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय) सुगम हुआ है


  • Question – विदेशी व्यापार और निवेश पर व्यापार अवरोध क्यों लगाए जाते हैं?

Answer – विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश पर भारतीय सरकार द्वारा अवरोधक लगाए जाने के कारण निम्नांकित हैं : 

(क) ऐसा इसलिए किया गया ताकि विदेशी स्पर्धा से देश के उत्पादकों को संरक्षण प्रदान किया जाए। 

(ख) प्रतिस्पर्धा (Competition) से भारत के नए उद्योग ठप पड़ सकते थे। 

(ग) ऐसे में यही उचित समझा गया कि केवल उन्हीं वस्तुओं का आयात किया जाए जिनके बिना काम चलना कठिन है और जो बिल्कुल अनिवार्य हैं। जैसे; मशीनरी, उर्वरक, पेट्रोलियम आदि। 


  • Question – वैश्वीकरण ने भारत के लोगों के जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है? उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। 

Answer – 

(i) नौकरी के नए अवसर आए हैं जो मल्टी-नेशनल कंपनियों जैसे सेल फोन और फास्ट फूड चेन, आदि द्वारा बनाये गए हैं।

(ii) वैश्वीकरण द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यक्ति के जीवन स्तर में वृद्धि हुई है। 

(iii) हमारे खान-पान, रहन-सहन तथा पहनावे में विविधता आई है, वैश्वीकरण ने हमारे सामने विकल्पों की उपलब्धता को बढ़ावा दिया है।

(iv) भारतीय समाज में आधुनिकतम तकनीकों का आगमन हुआ। लैपटॉप, एयर कंडीशनर, आदि आज आम बात हो गई है।

(v) भारत से अब अधिक लोग विदेशों में जाकर अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों का प्रसार कर रहे हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Ch 1 SST Part 2 ncert Solution - महासागर और जीवन

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति