भूमंडलीकृत विश्व का बनना Class 10 history Chapter 03 notes (The making of a Global World)
Chapter 3 : भूमंडलीकृत विश्व का बनना (The making of a Global World)
Question – भूमंडलीकरण से आप क्या समझते हैं?
What do you understand by Globalisation?
Answer – भूमंडलीकरण की प्रक्रिया में देश एक दूसरे पर परस्पर निर्भर हो जाते हैं और लोगों के बीच की दूरिया घट जाती हैं। एक देश अपने विकास के लिए दूसरे देशों पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए सूती कपड़े के उद्योग में महत्त्वपूर्ण नामों में से एक, जापान, भारत या अन्य देशों में पैदा हुई कपास पर निर्भर करता है।
Question – “आधुनिक काल से पहले के युग में दुनिया के दूर स्थित भागों के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संपर्कों का जीवंत उदाहरण सिल्क मार्ग था।” इस कथन की व्याख्या किन्हीं दो उदाहरणों सहित कीजिए।
Question – रेशम मार्ग (सिल्क मार्ग) ने किस प्रकार दुनिया को जोडा था? किन्हीं दो उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
Answer –
(i) सिल्क मार्ग पुराने समय में दुनिया के दूर-दूर के क्षेत्रों के बीच व्यापार और संस्कृति के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण साधन थे। इनके द्वारा अलग-अलग देशों के लोग एक-दूसरे के संपर्क में आते थे।
(ii) इसे ‘सिल्क मार्ग’ इसलिए कहा गया क्योंकि चीन का रेशम इन मार्गों से पश्चिमी देशों तक पहुँचाया जाता था। इस व्यापार में चीनी रेशम का बहुत अधिक महत्त्व था।
(iii) इतिहासकारों ने पता लगाया है कि सिल्क मार्ग केवल एक रास्ता नहीं था, बल्कि जमीन और समुद्र से होकर जाने वाले कई रास्तों का समूह था। ये रास्ते एशिया के बड़े हिस्सों को आपस में जोड़ते थे और एशिया को यूरोप तथा उत्तरी अफ्रीका से भी जोड़ते थे।
(iv) माना जाता है कि सिल्क मार्ग ईसा पूर्व के समय से ही मौजूद थे। ये लगभग पंद्रहवीं शताब्दी तक व्यापार और संपर्क के लिए महत्त्वपूर्ण बने रहे।
(v) इन मार्गों से चीन के चीनी मिट्टी के बर्तन, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के कपड़े तथा मसाले दुनिया के दूसरे हिस्सों तक पहुँचते थे। बदले में यूरोप से सोना और चाँदी जैसी कीमती धातुएँ इन क्षेत्रों में लाई जाती थीं।
(vi) सिल्क मार्गों से केवल व्यापार ही नहीं होता था, बल्कि धर्म और संस्कृति का भी आदान-प्रदान होता था। शुरुआती ईसाई धर्म प्रचारक इन्हीं मार्गों से एशिया पहुँचे होंगे। कुछ सदियों बाद मुस्लिम धर्म प्रचारकों ने भी इन रास्तों से यात्रा करके विभिन्न क्षेत्रों में इस्लाम का प्रचार किया।
(vii) बौद्ध धर्म की शुरुआत पूर्वी भारत में हुई थी। सिल्क मार्गों की अलग-अलग शाखाओं के माध्यम से बौद्ध धर्म एशिया के अनेक क्षेत्रों और दूसरी दिशाओं में फैला।
Question – हमारे खाद्य पदार्थों ने दूर देशों के बीच किस प्रकार सांस्कृतिक आदान-प्रदान सुगम किया था? किन्हीं दो उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
Answer –
(i) व्यापारी और यात्री जब दूसरे देशों में जाते थे, तो अपने साथ नई फसलों के बीज ले जाते थे। इससे अलग-अलग देशों के खाद्य पदार्थों का आदान-प्रदान होता था।
(ii) माना जाता है कि नूडल्स चीन से पश्चिमी देशों में पहुँचे और उनसे स्पैघेती (Spaghetti) बनने की परंपरा विकसित हुई।
(iii) अरब यात्री पास्ता को इटली के सिसली द्वीप तक ले गए।
(iv) भारत और जापान में भी कुछ मिलते-जुलते खाद्य पदार्थ पाए जाते हैं, लेकिन उनके वास्तविक उद्गम का पता लगाना कठिन है।
(v) लगभग 500 वर्ष पहले आलू, मक्का, टमाटर, मिर्च, मूँगफली और शकरकंद जैसी फसलें हमारे पूर्वजों के लिए अनजान थीं।
(vi) क्रिस्टोफर कोलंबस के अमेरिका पहुँचने के बाद वहाँ की कई फसलें यूरोप और एशिया तक पहुँचीं।
(vii) नई फसलों ने लोगों के जीवन में बड़े बदलाव किए। उदाहरण के लिए, आलू के उपयोग से यूरोप के गरीब लोगों के भोजन और जीवन में बहुत सुधार हुआ।
आलू:
आलू के आने से यूरोप के लोगों की जिंदगी में भारी बदलाव आए। आलू के आने के बाद ही यूरोप के लोग इस स्थिति में आ पाए कि बेहतर खाना खा सकें और अधिक दिन तक जी सकें।
आयरलैंड के किसान आलू पर इतने निर्भर हो चुके थे कि 1840 के दशक के मध्य में किसी बीमारी से आलू की फसल तबाह हो गई तो कई लाख लोग भूख से मर गए। उस अकाल को आइरिस अकाल के नाम से जाना जाता है।
Question – पूर्व आधुनिक दुनिया में बीमारी के वैश्विक स्थानांतरण ने अमेरिका के उपनिवेशीकरण में किस प्रकार मदद की? वर्णन कीजिए।
How did the global transfer of disease in the pre-modern world help in the colonization of America? Describe.
Answer –
(i) लाखों वर्षों तक दुनिया से अलग-थलग रहने के कारण अमेरिका के लोगों में वहां फैली चेचक से बचाव की प्रतिरोधक क्षमता नहीं थी।
(ii) जब यूरोपीय शक्तियों ने वहां उपनिवेश स्थापित करना शुरू किया तो उन्हें अमेरिका की जनता के विरुद्ध सैन्य हथियारों का प्रयोग नहीं करना पड़ा।
(iii) चेचक के घातक बीमारी थी जिसने अमेरिकी समुदाय को नष्ट कर दिया।
(iv) एक बार यह बीमारी फैली तो धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गई।
(v) इस प्रकार पूर्व आधुनिक दुनिया में बीमारी के वैश्विक स्थानांतरण ने अमेरिका के उपनिवेशीकरण में मदद की।
यूरोप में समस्याएँ:
उन्नीसवीं सदी तक यूरोप में कई समस्याएँ थीं जैसे; गरीबी, बीमारी और धार्मिक टकराव। धर्म के खिलाफ बोलने वाले कई लोग सजा के डर से अमेरिका भाग गए थे। उन्होंने अमेरिका में मिलने वाले अवसरों का भरपूर इस्तेमाल किया और इससे उनकी काफी तरक्की हुई।
अठारहवीं सदी तक भारत और चीन:
अठारहवीं सदी तक भारत और चीन दुनिया के सबसे धनी देश हुआ करते थे। लेकिन पंद्रहवीं सदी से ही चीन ने बाहरी संपर्क पर अंकुश लगाना शुरु किया था और दुनिया के बाकी हिस्सों से अलग थलग हो गया था। चीन के घटते प्रभाव और अमेरिका के बढ़ते प्रभाव के कारण विश्व के व्यापार का केंद्र-बिंदु यूरोप की तरफ शिफ्ट कर रहा था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें