कृषि - Class 10 Geography Chapter 04 notes (Agriculture)
Chapter 4 : कृषि (Agriculture)
कृषि (Agriculture) :
कृषि एक प्राथमिक क्रिया है जो हमारे लिए अधिकांश खाद्यान्न उत्पन्न करती है । खाद्यान्नों के अतिरिक्त यह विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चा माल भी पैदा करती है। इसके अतिरक्ति, कुछ उत्पादों जैसे चाय, कॉफी, मसाले इत्यादि का भी निर्यात किया जाता है।
कृषि प्रक्रिया (Farming Process) :
जुताई (खेत जोतना, मिट्टी को भुरभुरा करना) (Ploughing)
बुवाई (बीज बोना) (Sowing)
सिंचाई (पानी डालना) (Irrigation)
निराई (खरपतवार निकालना) (Weeding)
खाद (खाद या उवर्रक डालना) (Manuring)
कीटनाशक (कीड़े मारने वाली दवाई छिड़कना) (Spraying of Insecticides)
कटाई (फसल पकने पर काटना) (Harvesting)
दलाई / गहराई (बालियों में से बीज अलग करना) (Threshing)
अनाज (Grain)
खेती के प्रकार (Types of Farming) :
जीविका निर्वाह कृषि
कर्तन दहन/ स्थानांतरित कृषि
गहन निर्वाह कृषि
वाणिज्यिक कृषि
रोपण कृषि
प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि (Primitive Subsistence Farming):
ऐसी कृषि प्रणाली जिसमें किसान अपने परिवार का पोषण करने के लिए उत्पादन करता है।
यह खेती भूमि के छोटे टुकड़े पर की जाती है।
इसमें परंपरागत कृषि उपकरणों तथा तरीकों का प्रयोग किया जाता है।
इस प्रकार की खेती मानसून और प्राकृतिक उर्वरता पर निर्भर करती है।
उदाहरण – कर्तन दहन प्रणाली।
कर्तन दहन प्रणाली / स्थानांतरित कृषि (Slash and Burn/ Shifting Cultivation) :
किसान जंगल की भूमि के टुकड़े को साफ करके अर्थात् पेड़ काटकर जलाते है और उस पर खेती करते हैं फिर जमीन की उर्वरता कम होने के बाद किसी और जमीन के टुकड़े को साफ करके खेती करते हैं।
गहन निर्वाह कृषि (Intensive Subsistence Farming) :
इस प्रकार की खेती उन जगहों पर की जाती है जहां कम भूमि पर ज्यादा आबादी निर्भर रहती है।
इस पद्धति में अधिक उत्पादन के उद्देश्य से अधिक पूँजी निवेश, आधुनिक उपकरणों, कीटनाशकों, उर्वरकों आदि का प्रयोग किया जाता है।
वाणिज्यिक कृषि (Commercial Farming):
इस प्रकार की कृषि के मुख्य लक्षण आधुनिक निवेशों जैसे अधिक पैदावार देने वाले HYV बीजों, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से उच्च पैदावार प्राप्त करना है।
कृषि के वाणिज्यीकरण का स्तर विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग है। उदाहरण के लिए हरियाणा और पंजाब में चावल वाणिज्य की एक फसल है परंतु ओडिशा में यह एक जीविका फसल है।
रोपण, वाणिज्यिक कृषि का ही एक प्रकार है।
रोपण (Plantation) :
एक प्रकार की वाणिज्यिक कृषि है जिसमें विस्तृत भू-क्षेत्र में एक फसल बोई जाती है।
जिसमें अत्यधिक पूंजी निवेश व श्रम का प्रयोग होता है।
भारत में चाय, कॉफी, रबड़, गन्ना, केला इत्यादि मुख्य रोपण फसलें हैं।
कृषि ऋतुएं (Cropping Seasons) :
भारत में तीन शस्य ऋतुएँ हैं, जो इस प्रकार हैं:-
रबी (Rabi)
खरीफ (Kharif)
जायद (Zaid)
रबी फसलें (Rabi Crops) :
रबी फसलें शीतऋतु में अक्टूबर से दिसंबर के मध्य में बोई (Sowing) जाती हैं और ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से जून के मध्य काट (Harvesting) ली जाती हैं।
गेहूं, जौ, मटर, चना और सरसों आदि मुख्य रबी फसलें हैं।
खरीफ फसलें (Kharif Crops) :
खरीफ फसलें देश के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून के आगमन के साथ जून-जुलाई में बोई जाती हैं और सितंबर अक्टूबर में काट ली जाती हैं।
खरीफ ऋतु की मुख्य फसलें चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग, उड़द, कपास, जूट, मूँगफली और सोयाबीन हैं।
जायद फसलें (Zaid Crops) :
रबी और खरीफ फसल ऋतुओं के बीच ग्रीष्म ऋतु में बोई जाने वाली फसल को जायद कहा जाता है। जायद फसलों में मुख्यत तरबूज, खरबूजे, खीरे, सब्जियों और चारे की फसलों की खेती की जाती है। गन्ने की फसल को तैयार होने में लगभग एक वर्ष लगता है।
शस्यवर्तन (Crop rotation) :
भूमि की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए भूमि के किसी टुकड़े पर फसलें बदल बदल कर बोना।
Question – भारतीय किसानों को शस्यावर्तन (crop rotation) क्यों करना चाहिए? किन्हीं तीन कारणों की व्याख्या कीजिए।
Answer –
(i) फसल की उपज बढ़ाने के लिए।
(ii) मिट्टी की उर्वरता की रक्षा करने के लिए।
(iii) उनकी फसल में विविधता लाने के लिए।
(iv) उनकी आय में वृद्धि करने के लिए।
कृषि की मुख्य फसलें (Major Crops) :
खाद्य फसलें (Food Crops) :- गेहूं, चावल, मक्का, दलहन, तिलहन
नकदी फसलें (Cash Crops) :- चाय, कॉफी, रबड़, जूट, कपास
बागवानी फसलें (Horticulture Crops) :- फल, फूल, सब्जियां
भारत में मुख्य फसलें (Major Crops of India) :
भारत में मुख्य रूप से चावल, गेहूँ, मोटे अनाज, दालें (दलहन), चाय, कॉफी, गन्ना, तिलहन, कपास, जूट इत्यादि फसलें उगाई जाती हैं।
चावल (Rice) :
चावल भारत के अधिकांश लोगों की मुख्य फसल है। हमारा देश दुनिया में चीन के बाद चावल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
जलवायु :- धान एक उष्णकटिबंधीय फसल है और गीले मानसून में अच्छी तरह से बढ़ता है।
तापमान :- तापमान 25°C डिग्री सेल्सियस से ऊपर, भारी आर्द्रता अपेक्षित।
वर्षा: 100 सेमी से ऊपर। इसे गर्मियों में भारी वर्षा और कम वर्षों वाले क्षेत्रों में सिंचाई की आवश्यकता होती है।
खेती के क्षेत्र :- उत्तर और उत्तर पूर्वी भारत के मैदान, तटीय क्षेत्र और डेल्टा क्षेत्र। सिंचाई की मदद से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्से।
गेहूँ (Wheat) :
गेहूं दूसरी सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल है। यह उत्तर में और देश के उत्तर पश्चिमी भाग में मुख्य खाद्य फसल हैं।
मृदा प्रकार :- जलोढ़ मिट्टी और काली मिट्टी।
तापमान :- वृद्धि के समय ठंडा मौसम तथा कटाई के समय तेज धूप।
वर्षा:- 50 से 75 से.मी. वार्षिक वर्षा
खेती के क्षेत्र :- दक्कन के उत्तर पश्चिम और काली मिट्टी के क्षेत्र में गंगा सतलुज का मैदान।
गेंहू उत्पादक राज्य :- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान है।
मोटे अनाज (Coarse grains) :
ज्वार, बाजरा और रागी भारत में उगाए जाने वाले महत्वपूर्ण मोटे अनाज है। हालांकि, इनको अनाज के रूप में जाना जाता है। किन्तु इनमें पोषक तत्वों की मात्रा बहुत अधिक है।
ज्वार, क्षेत्र और उत्पादन के संबंध में तीसरी सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल है।
बाजरा (Millets) :
मृदा प्रकार :- यह बलुआ और उथली काली मिट्टी पर उगाया जाता है।
बाजरा उत्पादक राज्य राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा इसके मुख्य उत्पादक राज्य हैं।
रागी (Ragi) :
मृदा प्रकार :- रागी शुष्क प्रदेशों की फसल है और यह लाल, काली, बलुआ दोमट और उथली काली मिट्टी पर अच्छी तरह उगायी जाती है।
रागी उत्पादक राज्य रागी के प्रमुख उत्पादक राज्य कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश हैं।
मक्का (Maize) :
मक्का एक ऐसी फसल है जिसका उपयोग भोजन ओर चारे (Food and Fodder) दोनों के रूप में किया जाता है। यह एक खरीफ फसल है।
यह 21° सेल्सियस से 27° सेल्सियस तापमान में उगाई जाती है
पुरानी जलोढ़ मिट्टी पर अच्छी प्रकार से उगायी जाती है।
खेती के क्षेत्र :- बिहार जैसे कुछ राज्यों में मक्का रबी की ऋतु में भी उगाई जाती है।
मक्का उत्पादक राज्य कर्नाटक, मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मक्का के मुख्य उत्पादक राज्य हैं।
आधुनिक प्रौद्योगिक निवेशों जैसे उच्च पैदावार देने वाले बीजों, उर्वरकों और सिंचाई के उपयोग से मक्का का उत्पादन बढ़ा है।
दालें (Pulses) :
भारत विश्व में दाल का सबसे बड़ा उत्पादक होने के साथ साथ सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है।
शाकाहारी खाने में दालें सबसे अधिक प्रोटीन दायक होती हैं। तुर (अरहर), उड़द, मूंग, मसूर, मटर और चना भारत की मुख्य दलहनी फसले हैं।
दालों को कम नमी की आवश्यकता होती है और इन्हें शुष्क परिस्थितियों में भी उगाया जा सकता है। फलीदार फसलें होने के नाते अरहर को छोड़कर अन्य सभी दालें वायु से नाइट्रोजन लेकर भूमि की उर्वरता को बनाए रखती हैं। अतः इन फसलों को आमतौर पर अन्य फसलों के आवर्तन (rotating) में बोया जाता है
दाल उत्पादक राज्य भारत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, और कर्नाटक दाल के मुख्य उत्पादक राज्य हैं।
खाद्यान्नों के अलावा अन्य खाद्य फसलें :
गन्ना (Sugarcane) :
ब्राजील के बाद भारत गन्ने का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
जलवायु :- यह गर्म और आर्द्र जलवायु में अच्छी तरह से बढ़ता है।
मृदा प्रकार :- यह विभिन्न प्रकार की मिट्टी पर अच्छी तरह से उगाया जा सकता है।
तापमान :- तापमान की आवश्यकता 21°C से 27°C होती हैं।
वर्षा:- 75 सेमी और 100 सेमी के बीच वार्षिक वर्षा।
प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु।
तिलहन (Oilseeds) :
भारत तिलहन का सबसे बड़ा उत्पादक है। मूंगफली, सरसों, नारियल, तिल, सोयाबीन, अरंडी, बिनौला, अलसी और सूरजमुखी भारत के मुख्य तिलहन फसलें हैं।
दुनिया में मूंगफली का उत्पादन चीन (प्रथम), भारत (दूसरा) और रेपसीड उत्पादन में कनाडा, प्रथम, चीन, दूसरा और भारत दुनिया में तीसरा स्थान है।
चाय (Tea) :
दुनिया में चाय उत्पादन में 2020 में चीन प्रथम और भारत दूसरे स्थान पर है।
जलवायु :- उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय (गर्म और आर्द्र) जलवायु में अच्छी तरह से विकसित होती हैं।
मृदा प्रकार :- गहरी उपजाऊ अच्छी तरह से सूखी मिट्टी जो ह्यूमस और कार्बनिक पदार्थों में समृद्ध हैं।
वर्षा :- 150 से 300 सेमी वार्षिक। उच्च आर्द्रता और लगाकर वर्षा पूरे वर्ष समान रूप से वितरित हो।
प्रमुख चाय उत्पादक राज्य असम और पश्चिम बंगाल।
कॉफी (Coffee) :
चाय की तरह कॉफी को भी बागानों में उगाया जाता है। भारत में सबसे पहले यमन से अरेबिका किस्म की कॉफी को उगाया गया था। शुरुआत में कॉफी को बाबाबूदन की पहाड़ियों में उगाया गया था।
बागवानी फसलें (Horticultural crops) :
सन् 2017 में भारत का विश्व में फलों और सब्जियों के उत्पादन में चीन के बाद दूसरा स्थान था। भारत उष्ण और शीतोष्ण कटिबंधीय दोनों ही प्रकार के फलों का उत्पादक है।
भारत का मटर, फूलगोभी, प्याज, बंदगोभी, टमाटर, बैंगन और आलू उत्पादन में प्रमुख स्थान है।
अखाद्य फसलें (Inedible Crops) :
रबड़ (Rubber) :
रबड़ भूमध्यरेखीय क्षेत्र की फसल है परंतु विशेष परिस्थितियों में उष्ण और उपोष्ण क्षेत्रों में भी उगाई जाती है। रबड़ एक महत्त्वपूर्ण कच्चा माल है जो उद्योगों में प्रयुक्त होता है।
वर्षा :- इसको 200 सेमी से अधिक वर्षा और 25° सेल्सियस से अधिक तापमान वाली नम और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।
रबड़ उत्पादक राज्य :- इसे मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मेघालय में गारो पहाड़ियों में उगाया जाता है।
कपास (Cotton) :
भारत को कपास के पौधे का मूल स्थान माना जाता है। सूती कपड़ा उद्योग में कपास एक मुख्य कच्चा माल है। कपास उत्पादन में भारत का विश्व में चीन के बाद दूसरा स्थान है (2017)
मृदा प्रकार :- दक्कन पठार के शुष्कतर भागों में काली मिट्टी कपास उत्पादन के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
तापमान :- इस फसल को उगाने के लिए उच्च तापमान, हल्की वर्षा या सिंचाई, 210 पाला रहित दिन और खिली धूप की आवश्यकता होती है।
उत्पादक राज्य :- महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश कपास के मुख्य उत्पादक राज्य है।
यह खरीफ की फसल है और इसे पककर तैयार होने में 6 से 8 महीने लगते हैं
जूट (Jute) :
जूट को सुनहरा रेशा (Golden Fibre) कहा जाता है।
जूट के लिए अच्छी जल निकासी वाली बाढ़ के मैदानों की उपजाऊ मिट्टी की जरूरत होती है।
इसके बढ़ने के समय उच्च तापमान की आवश्यकता होती है।
इसका प्रयोग बोरियाँ, चटाई, रस्सी, तंतु व धागे, गलीचे और दूसरी दस्तकारी की वस्तुएँ बनाने में किया जाता है।
पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और ओडिशा तथा मेघालय जूट के मुख्य उत्पादक राज्य हैं।
चकबंदी (Consolidation) :
बिखरी हुई कृषि जोतों अथवा खेतों को एक साथ मिलाकर आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाना।
हरित क्रांति (Green Revolution) :
कृषि क्षेत्र में अधिक उपज वाले बीजों का प्रयोग, आधुनिक तकनीक, अच्छी खाद।
उर्वरकों का प्रयोग करने से कुछ फसलों विशेषकर गेहूँ के उत्पादन में क्रांतिकारी वृद्धि को हरित क्रांति कहते हैं।
हरित क्रांति की हानियाँ (Disadvantages of green revolution) :
अत्यधिक रसायनों के कारण भूमि का निम्नीकरण।
सिंचाई की अधिकता से जल स्तर नीचा।
जैव विविधता समाप्त हो रही है।
अमीर और गरीब किसानों के मध्य अंतर बढ़ गया है।
श्वेत क्रांति (White Revolution) :
दूध के उत्पादन में वृद्धि के लिए पशुओं की नस्लों को सुधारना (आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करके)
भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व (Importance of agriculture in Indian economy) :
भारत कृषि प्रधान देश है।
लगभग दो तिहाई आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर सीधे निर्भर करती है।
कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का मुख्य भाग है।
यह सकल घरेलू उत्पाद का 26% है।
यह देश के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है और उद्योगों के लिए कई कच्चे माल का उत्पादन करता है।
भारतीय कृषि की विशेषताएं (Features of Indian agriculture) :
किसानों के पास जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा होता है और मुख्य रूप से अपने स्वयं के उपभोग के लिए फसलें उगाते है।
विभिन्न प्रकार की कृषि गतिविधियों में पशु महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
किसान मुख्य रूप से मानसून की बारिश पर निर्भर रहते हैं।
सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए संस्थागत सुधार (Institutional reforms made by the government in the interest of farmers) :
फसलों की बीमा सुविधा देना।
सहकारी बैंकों का विकास कर किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराना।
फसलों के समर्थन मूल्य का उचित निर्धारण कर प्रोत्साहित करना।
मौसम संबंधी सूचनाओं को समय समय पर प्रसारित करना।
कृषि संबंधी नवीन तकनीक, औजारों, उर्वरकों आदि से संबंधित कार्यक्रम रेडियो तथा दूरदर्शन पर प्रसारित करना।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें