खनिज और ऊर्जा संसाधन - Class 10 Geography Chapter 05 notes (Minerals and Energy Resources))

 Ch.5 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन (Minerals and Energy Resources)


खनिज (Mineral):

  • खनिज हमारे जीवन का अति अनिवार्य भाग है। सभी वस्तुओं का निर्माण खनिजों द्वारा होता है। खनिज कार्बनिक पदार्थ होता है जिसमें कठोरता, रंग और निश्चित आकार होता है।


अयस्क (Ore) :

  • अयस्क लोहा, मैंगनीज, अभ्रक जैसे खनिज के अंशों का मिश्रित रूप है। खनिज अयस्कों में पाये जाते हैं जो कि विभिन्न अशुद्धियों के साथ प्राकृतिक अवस्था में होते हैं।


खनिजों का हमारे लिए महत्व (Importance of minerals for us) :

Question – खनिज हमारे जीवन के अति अनिवार्य भाग हैं।" उदाहरणों सहित कथन की पुष्टि कीजिए।

Answer –

(i) हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाली लगभग सभी चीजें एक छोटी पिन से लेकर ऊंची इमारत या बड़े जहाज तक, सभी खनिजों से बनी हैं।

(ii) रेलवे लाइनें और सड़कों का डामर, हमारे उपकरण और मशीनरी भी खनिजों से बने हैं।

(iii) कारें, बसें, रेलगाड़ियाँ, हवाई जहाज़ खनिजों से निर्मित होते हैं और पृथ्वी से प्राप्त विद्युत संसाधनों पर चलते हैं।

(iv) हम जो भोजन खाते हैं उसमे भी खनिज पदार्थ होते हैं।

(v) विकास के सभी चरणों में, मानव ने खनिजों का उपयोग अपनी आजीविका, सजावट, उत्सव, धार्मिक और औपचारिक अनुष्ठानों के लिए किया है।


खनिजों के प्राप्ति स्थल (Mode of Occurrence of Minerals) :

  • आग्नेय और कायांतरित चट्टानों में खनिज दरारों, जोड़ों, भ्रंशों व विदरों में मिलते हैं। छोटे जमाव शिराओं के रूप में तथा बड़े जमाव परत के रूप में पाए जाते हैं। (जस्ता, तांबा, जिंक, सीसा)

  • इनका निर्माण भी अधिकतर उस समय होता है जब ये तरल अथवा गैसीय अवस्था में दरारों के सहारे भू-पृष्ठ की ओर धकले जाते हैं।

  • ऊपर आते हुए ये ठंडे होकर जम जाते हैं और इसमें मुख्य धात्विक खनिज पाए जाते हैं।

  • अनेक खनिज अवसादी चट्टानों के संस्तरों या परतों में पाए जाते है। इनका निर्माण क्षैतिज परतों में निक्षेपण, संचयन व जमाव का परिणाम है। (कोयला, पोटाश, सोडियम नमक)

  • धरातलीय चट्टानों से अपघटन से

  • जलोढ़ जमाव या प्लेसर निक्षेप के रूप में (सोना, चाँदी, टिन, प्लैटिनम)

  • महासागरीय जल (नमक, मैग्नीशियम ब्रोमाइन)


खनन (Mining) :

  • पृथ्वी के गर्भ से धातुओं, अयस्कों तथा अन्य उपयोगी खनिजों को बाहर निकालना खनन कहलाता है।


खनिजो के वर्गीकरण का आधार (Basis of classification of minerals) :

  • खनिजों का वर्गीकरण उनके रंग, चमक, कठोरता, घनत्व तथा क्रिस्टल के आधार पर किया जाता है।


खनिजों का वर्गीकरण (Classification of Minerals) :

  • खनिज 3 प्रकार के होते हैं—

    • धात्विक खनिज

    • अधात्विक खनिज

    • ऊर्जा खनिज


धात्विक खनिज (Metallic Minerals) :

  • वे खनिज जिनमें धातु का अंश अधिक होता है। ये तीन प्रकार के होते हैं–

  • लौह (Ferrous) :- (जिसमे लोहे का अंश हो) जैसे; लौह अयस्क, मैग्नीज, निकल कोबाल्ट, आदि।

  • अलौह (Non Ferrous) :- (जिसमें लौहे का अंश न हो) जैसे; तांबा, सीसा, जस्ता, बाक्साइट, आदि।

  • बहुमूल्य खनिज (Precious) :- जैसे; सोना, चाँदी, प्लैटिनम आदि।


लौह खनिज (Ferrous Minerals) :

  • जिन खनिजों में लौह अंश होता है जैसे; लोहा, मैंगनीज़ आदि।


लौह अयस्क (Iron Ore) :

  • लौह अयस्क एक आधारभूत खनिज है तथा औद्योगिक विकास की रीढ़ है। भारत में लौह अयस्क के विपुल संसाधन विद्यमान हैं। भारत उच्च कोटि के लोहांशयुक्त लौह अयस्क में धनी है।

  • मैग्नेटाइट (Magnetite) :-

  • उच्च कोटि का लौह अयस्क जिसमें 70% प्रतिशत लौह अंश होता है। इसमें सर्वश्रेष्ठ चुंबकीय गुण होते हैं, जो विद्युत उद्योगों में विशेष रूप से उपयोगी हैं।

  • हेमेटाइट (Hematite) :-

  • उद्योगों में प्रयोग होने वाला सर्वाधिक महत्वपूर्ण लोहा जिसमें 50-60 प्रतिशत लौह अंश होता है।


  • भारत में लौह अयस्क की पेटियां (iron ore belts) निम्नलिखित हैं :-

    • उड़ीसा : झारखण्ड पेटी

    • महाराष्ट्र : गोआ पेटी

    • बेलारी : चिकमंगलूर-तुमकुरू, चित्रदुर्ग पेटी

    • दुर्ग : बस्तर-चन्द्रपुर पेटी


मैंगनीज़ (Manganese) :

  • मैंगनीज़ मुख्य रूप से इस्पात के विनिर्माण में प्रयोग किया जाता है।

  • एक टन इस्पात बनाने में लगभग 10 किग्रा. मैंगनीज़ की आवश्यकता होती है।

  • इसका उपयोग ब्लीचिंग पाउडर, कीटनाशक दवाएँ (Insecticides) व पेंट बनाने में किया जाता है।


अलौह खनिज (Non Ferrous Minerals) :

  • इन खनिजों में लोहा शामिल नहीं होता है।

  • यद्यपि ये खनिज जिनमें ताँबा, बॉक्साइट, सीसा और सोना आते हैं।

  • धातु शोधन, इंजीनियरिंग व विद्युत उद्योगों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


ताँबा (Copper) :

  • घातवर्ध्य (malleable), तन्य (Ductile) और ताप सुचालक (Conductor) होने के कारण ताँबे का उपयोग मुख्यतः बिजली के तार बनाने, इलेक्ट्रॉनिक्स और रसायन उद्योगों में किया जाता है।

  • मध्य प्रदेश की बालाघाट खदानें देश का लगभग 52% प्रतिशत ताँबा उत्पन्न करती है।


बॉक्साइट (Bauxite) :

  • बॉक्साइट निक्षेपों की रचना एल्यूमिनियम सिलिकेटों से समृद्ध व्यापक भिन्नता वाली चट्टानों के विघटन (decomposition) से होती है।

  • एल्यूमिनियम एक महत्त्वपूर्ण धातु है क्योंकि यह लोहे जैसी शक्ति के साथ-साथ अत्यधिक हल्का एवं सुचालक भी होता है।

  • इसमें अत्यधिक घातवर्ध्यता (malleability) भी पाई जाती है।

  • भारत में बॉक्साइट के निक्षेप मुख्यत: अमरकंटक पठार, मैकाल पहाड़ियों तथा बिलासपुर कटनी के पठारी प्रदेश में पाए जाते हैं।


अधात्विक खनिज (Non-Metallic Minerals) :

  • वे खनिज जिनमें धातु का अंश नहीं होता है। जैसे; अभ्रक, नमक, पोटाश, चूना पत्थर, संगमरमर, बलुआ पत्थर आदि।


अभ्रक (Mica):

  • अभ्रक प्लेटों या परतों के रूप में पाया जाता है।

  • अभ्रक, विद्युत और इलेक्ट्रानिक उद्योगों में प्रयोग किया जाता है।

  • अभ्रक के निक्षेप के प्रमुख क्षेत्र :-

  • छोटा नागपुर पठार के उत्तरी पठारी किनारों पर

  • बिहार झारखण्ड की कोडरमा, गया, हज़ारीबाग पेटी

  • राजस्थान में अजमेर के पास

  • आंध्र प्रदेश की नेल्लोर पेटी


चूना पत्थर (Limestone) :

  • चूना पत्थर कैल्शियम या कैल्शियम कार्बोनेट तथा मैगनीशियम कार्बोनेट से बनी चट्टानों में पाया जाता है।

  • यह अधिकांशतः अवसादी चट्टानों में पाया जाता है।

  • चूना पत्थर सीमेंट उद्योग का एक आधारभूत कच्चा माल होता है।

  • यह लौह-प्रगलन की भट्टियों के लिए अनिवार्य है।


खनन उद्योग को घातक उद्योग क्यों कहा जाता है? (Why is the mining industry called a dangerous industry?) :

  • इस उद्योग से श्रमिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बहुत खराब प्रभाव पड़ता है।

  • लगातार धूल व हानिकारक धुएँ में सांस लेना पड़ता है। जिससे श्रमिकों को फेफड़ों से संबंधित बीमारियाँ हो जाती हैं।

  • खदानों में पानी भर जाने या आग लग जाने से श्रमिकों में डर बना रहता है।

  • कई बार खदानों की छत के गिर जाने से उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है।

  • खनन के कारण नदियों का जल प्रदूषित हो जाता है। भूमि और मिट्टी का अपक्षय होता है।


खनिज संसाधनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है? (Why is conservation of mineral resources necessary?) :

  • खनिज संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है क्योंकि :-

    • खनिज हमारे उद्योग और कृषि के आधार हैं।

    • खनिज नवीकरण योग्य नहीं हैं।

    • खनिज निक्षेपों की कुल मात्रा बहुत ही कम है।

    • खनिजों के निर्माण में लाखों वर्ष लग जाते हैं।

    • हम बहुत तेजी से खनिजों का उपयोग कर रहे है।

    • इन्हें आने वाली पीढ़ी के लिए सम्भाल कर रखना चाहिए।


खनिज संसाधनों के संरक्षण के उपाय (Measures to conserve mineral resources) :

  • खनन एवं परिष्करण के दौरान इन पदार्थों की बर्बादी कम हो।

  • जहाँ तक सम्भव हो प्लास्टिक (प्रमाणित) और लकड़ी का प्रयोग करें।

  • खनन व खनिज सुधार प्रक्रिया में धातु बनने तक कम से कम अपव्यय।

  • रद्दी एवं पुराने माल का पुनः प्रयोग करना चाहिए।

  • योजनाबद्ध तरीके से खनिजों का पुनः चक्रण व पुनः उपयोग।

  • नियोजित व सतत् पोषणीय तरीके से उपयोग।

  • पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए खनिजों के अन्य विकल्प ढूँढना जैसे; सी.एन.जी.।


ऊर्जा संसाधन (Energy Resources) :

  • खाना पकाने में, रोशनी व ताप के लिए, गाड़ियों के संचालन तथा उद्योगों में, मशीनों के संचालन में ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

  • ऊर्जा का उत्पादन ईंधन खनिजों जैसे; कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, यूरेनियम तथा विद्युत से किया जाता है।

  • ऊर्जा संसाधनों को परंपरागत तथा गैर-परंपरागत साधनों में वर्गीकृत किया जा सकता है–

  • परंपरागत ऊर्जा के स्रोत (Conventional Sources): लकड़ी, उपले, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा विद्युत (दोनों जल विद्युत व ताप विद्युत)

  • गैर-परंपरागत ऊर्जा के स्रोत (Non-Conventional Sources): सौर, पवन, ज्वारीय (tidal), भू-तापीय (geothermal), बायोगैस तथा परमाणु ऊर्जा शामिल है।


परंपरागत ऊर्जा के स्रोत (Conventional Source of Energy):—


कोयला (Coal) :

  • भारत में कोयला बहुतायात में पाया जाने वाला जीवाश्म ईंधन है। यह देश की ऊर्जा आवश्यकताओं का महत्त्वपूर्ण भाग प्रदान करता है। इसका उपयोग ऊर्जा उत्पादन तथा उद्योगों और घरेलू ज़रूरतों के लिए ऊर्जा की आपूर्ति के लिए किया जाता है।

  • भारत अपनी वाणिज्यिक ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मुख्यतः कोयले पर निर्भर है। 

  • संपीड़न की मात्रा, गहराई और समय के अनुसार कोयले के तीन प्रकार होते हैं जो निम्नलिखित हैं –


  • लिग्नाइट कोयला (Lignite Coal) :

  • लिग्नाइट एक निम्न कोटि का भूरा कोयला होता है। यह मुलायम होने के साथ अधिक नमीयुक्त होता है। लिग्नाइट के प्रमुख भंडार तमिलनाडु के नैवेली में मिलते हैं और विद्युत उत्पादन में प्रयोग किए जाते हैं।


  • बिटुमिनस कोयला (Bituminous coal):

  • गहराई में दबे तथा अधिक तापमान से प्रभावित कोयले को बिटुमिनस कोयला कहा जाता है। वाणिज्यिक प्रयोग में यह सर्वाधिक लोकप्रिय है। 

  • धातुशोधन में उच्च श्रेणी के बिटुमिनस कोयले का प्रयोग किया जाता है, जिसका लोहे के प्रगलन में विशेष महत्त्व है।


  • एंथ्रासाइट कोयला (Anthracite Coal):

  • एथ्रेसाइट सर्वोत्तम गुण वाला कठोर कोयला है।


भारत में कोयला (Coal in India) :

  • भारत में कोयला दो प्रमुख भूगर्भिक युगों के शैल क्रम में पाया जाता है; एक गोंडवाना जिसकी आयु 200 लाख वर्ष से कुछ अधिक है और दूसरा टर्शियरी निक्षेप जो लगभग 55 लाख वर्ष पुराने हैं।

  • गोंडवाना कोयला क्षेत्र (Gondwana coal field):- गोंडवाना कोयला धातुशोधन कोयला है। इसके प्रमुख संसाधन दामोदर घाटी (पश्चिमी बंगाल तथा झारखंड), झरिया, रानीगंज, बोकारो में स्थित हैं; जो 7 महत्त्वपूर्ण कोयला क्षेत्र हैं। 

  • गोदावरी महानदी सोन व वर्धा नदी घाटियों में भी कोयले के जमाव पाए जाते हैं ।

  • टर्शियरी कोयला क्षेत्र (Tertiary coal field):- उत्तर पूर्वी राज्यों मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश व नागालैंड में पाया जाता है।


पेट्रोलियम (Petroleum):

  • भारत में कोयले के पश्चात् ऊर्जा का दूसरा प्रमुख साधन पेट्रोलियम या खनिज तेल है। यह ताप व प्रकाश के लिए ईंधन मशीनों को स्नेहक और अनेक विनिर्माण उद्योगों को कच्चा माल प्रदान करता है।

  • तेल शोधनशालाएँ संश्लेषित वस्त्र, उर्वरक तथा असंख्य रसायन उद्योगों में एक नोडीय बिंदु का काम करती है।

  • भारत का 63% पेट्रोलियम मुम्बई हाई से निकलता है, 18% गुजरात से और 13% असम से आता है।


प्राकृतिक गैस (Natural Gas):

  • इसे ऊर्जा के एक साधन के रूप में तथा पेट्रो रासायन उद्योग के एक औद्योगिक कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है।

  • कार्बन डाईऑक्साइड के कम उत्सर्जन के कारण प्राकृतिक गैस को पर्यावरण अनुकूल माना जाता है। इसलिए यह वर्तमान शताब्दी का ईंधन है ।

  • कृष्णा-गोदावरी नदी बेसिन में प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार खोजे गए हैं। 

  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह भी महत्त्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जहाँ प्राकृतिक गैस के विशाल भंडार पाए जाते हैं।


विद्युत (Electricity):

  • विद्युत मुख्यतः दो प्रकार से उत्पन्न की जाती है–

    • बहते हुए जल से, जो हाइड्रो टरबाइन चलाकर जल विद्युत उत्पन्न करता है।

    • अन्य ईंधन जैसे; कोयला, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस को जलाने से टरबाइन चलाकर ताप विद्युत उत्पन्न की जाती है।


जल विद्युत (Hydro Power):

  • बहुत तेज बहते जल से जल विद्युत उत्पन्न की जाती है जो एक नवीकरण योग्य संसाधन है।

  • यह प्रदूषण रहित होता है।

  • भारत में अनेक बहु-उद्देशीय परियोजनाएँ हैं जो विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करती हैं; जैसे- भाखड़ा नांगल, दामोदर घाटी कारपोरेशन और कोपिली हाइडल परियोजना आदि।


ताप विद्युत (Thermal Power) :

  • ताप विद्युत कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के प्रयोग से उत्पन्न की जाती है। 

  • ताप विद्युत गृह अनवीकरण योग्य जीवश्मी ईंधन का प्रयोग कर विद्युत उत्पन्न करते हैं।

  • यह प्रदूषण युक्त होता है।


गैर-परंपरागत ऊर्जा के साधन (Non Conventional Energy Sources) :—


परमाणु अथवा आण्विक ऊर्जा (Nuclear or Atomic Energy) :

  • परमाणु अथवा आणविक ऊर्जा अणुओं की संरचना को बदलने से प्राप्त की जाती है।

  • जब ऐसा परिवर्तन किया जाता तो ऊष्मा के रूप में काफी ऊर्जा विमुक्त होती है; और इसका उपयोग विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करने में किया जाता है।

  • यूरेनियम और थोरियम जो झारखंड और राजस्थान की अरावली पर्वत श्रृंखला में पाए जाते हैं, का प्रयोग परमाणु अथवा आणविक ऊर्जा के उत्पादन में किया जाता है।

  • केरल में मिलने वाली मोनाजाइट रेत में भी थोरियम की मात्रा पाई जाती है।

  • आण्विक शक्ति :- अणु के विखंडन से प्राप्त ऊर्जा।

  • आण्विक खनिज :- परमाणु ऊर्जा को धारण करने वाले पदार्थ जैसे; यूरेनियम, थोरियम तथा बैरिलियम।


भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है, क्यों? (The future of solar energy is bright in India, why?)

  • भारत एक उष्ण कटिबंधीय देश है।

  • यह प्रदूषण रहित ऊर्जा संसाधन है।

  • यह नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है।

  • निम्नवर्ग के लोग आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं।


पवन ऊर्जा (Wind Power) :

  • भारत में पवन ऊर्जा फार्म के विशालतम पेटी तमिलनाडु में नागरकोइल से मदुरई तक अवस्थित है। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र तथा लक्षद्वीप में भी महत्त्वपूर्ण पवन ऊर्जा फार्म हैं।

  • नागरकोइल और जैसलमेर देश में पवन ऊर्जा के प्रभावी प्रयोग के लिए जाने जाते हैं।


बायो गैस (Bio Gas) :

  • ऊर्जा जो घास फूस, कृषि कचरा, जानवर तथा मानव अपशिष्ट पदार्थों से प्राप्त की जाती है।


ज्वारीय ऊर्जा (Tidal Energy) :

  • महासागरीय तरंगों का प्रयोग विद्युत उत्पादन के लिए किया जा सकता है।


ज्वारीय ऊर्जा उत्पन्न करने की प्रक्रिया:

  • सँकरी खाड़ी के आर-पार बाढ़ द्वार बना कर बाँध बनाए जाते हैं। 

  • उच्च ज्वार से इस खाड़ीनुमा प्रवेश द्वार से पानी भीतर भर जाता है और द्वार बन्द होने पर बाँध में ही रह जाता है।

  • बाढ़ द्वार के बाहर ज्वार उतरने पर, बाँध के पानी को इसी रास्ते पाइप द्वारा समुद्र की तरफ बहाया जाता है जो इसे ऊर्जा उत्पादक टरबाइन की ओर ले जाता है।


भारत में ज्वारीय ऊर्जा उत्पन्न करने की आदर्श दशाएँ:

  • भारत में 

    • खम्भात की खाड़ी, 

    • कच्छ की खाड़ी तथा 

    • पश्चिमी तट पर गुजरात में और 

    • पश्चिम बंगाल में सुंदरवन क्षेत्र में गंगा के डेल्टा में 

ज्वारीय तरंगों द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करने की आदर्श दशाएँ उपस्थित हैं।


भू-तापीय ऊर्जा (Geothermal Energy):

  • पृथ्वी के आंतरिक भागों से ताप का प्रयोग कर उत्पन्न की जाने वाली विद्युत को भू-तापीय ऊर्जा कहते हैं ।


ऊर्जा का संरक्षण (Conservation of Energy) :

  • जरूरत न होने पर बिजली बन्द कर देनी चाहिए।

  • सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करना चाहिए।

  • परंपरागत ऊर्जा के स्रोत सीमित हैं। इनका प्रयोग बड़े ध्यान से करना चाहिए।

  • नवीकरणीय साधनों का प्रयोग करना चाहिए।

  • विद्युत बचत करने वाले उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए।


Question – ऊर्जा के स्रोत के रूप में प्राकृतिक गैस के महत्व का विश्लेषण कीजिए। (2024)

Answer –

(i) प्राकृतिक गैस का उपयोग घरेलू और औद्योगिक ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

(ii) इसका उपयोग ऊर्जा क्षेत्र में बिजली उत्पन्न करने के लिए ईंधन के रूप में किया जाता है।

(iii) इसका उपयोग उद्योगों में तापन हेतु किया जाता है।

(iv) इसका उपयोग रासायनिक, पेट्रोकेमिकल और उर्वरक उद्योगों में कच्चे माल के रूप में, परिवहन ईंधन के रूप में और खाना पकाने के ईंधन के रूप में किया जाता है।

(v) प्राकृतिक गैस परिवहन ईंधन (सीएनजी) के रूप में उभर रही है।

(vi) इसका उपयोग घरों में खाना पकाने के ईंधन (पीएनजी) के रूप में किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 9 Ch 1 SST Part 2 ncert Solution - महासागर और जीवन

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति