UPTET CDP Previous Year Practice Series Questions 2019 – पार्ट 01
बाल विकास एवं शिक्षण विधियां
UPTET Previous Year
Practice Set 01
बच्चे की वृद्धि मुख्यतः सम्बंधित है–
शारीरिक विकास से
सामाजिक विकास से
भावात्मक विकास से
नैतिक विकास से
उत्तर– शारीरिक विकास से (वृद्धि (Growth) अथवा अभिवृद्धि केवल शारीरिक पक्षों में होने वाला परिवर्तन है। जबकि
विकास (Development) संपूर्ण पक्षों (शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा संवेगात्मक) में होने वाला परिवर्तन है।)
निम्नलिखित में से क्या समावेशी कक्षा में शिक्षक की भूमिका नहीं है?
बच्चे की आवश्यकता के अनुरूप बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए
शिक्षक को नि:शक्त बच्चों पर ध्यान नहीं देना चाहिए
शिक्षक को बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए
शिक्षक को सीखने में अक्षम को अतिरिक्त समय देना चाहिए
उत्तर– B (समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) के अंतर्गत सामान्य छात्र-छात्राओं के साथ मानसिक तथा शारीरिक रूप से बाधित छात्र-छात्राओं को एक साथ एक ही विद्यालय में शिक्षा दी जाती है।)
डिस्लेक्सिया में कठिनाई होती है–
पढ़ने और वर्तनी में
अभियवक्त करने में
खड़े होने में
बोलने में
उत्तर– पढ़ने और वर्तनी में (डिस्लेक्सिया – पठन और वर्तनी (Spelling) सम्बन्धी समस्या।
डिसग्राफिया – लेखन सम्बन्धी समस्या
डिसकैल्कुलिया – गणितीय संक्रियाओं और गणना सम्बन्धी समस्या
डिसफेजिया या अफेजिया – बोलने या अभिव्यक्त करने सम्बन्धी समस्या
डिसप्रॉक्सिया – शारीरिक गतिक कौशल सम्बन्धी समस्या
ADHD (Attention deficit hyperactivity disorder) – बहुत ज्यादा सक्रिय होना, स्थिर न रह पाना
डिस्थीमिया – गम्भीर तनाव की समस्या
डिस्मार्फिया – शरीर के अंगों की अजीब बनावट
प्रोजेरिया – कम आयु में वृद्धावस्था के लक्षण
डिमेन्सिया – तर्क न कर पाना, स्मरणशक्ति कमजोर होना
प्रामिरक्ताघात – संवेदनशीलता का लोप)
कक्षा में छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए–
हतोत्साहित करना चाहिए
प्रेरित करना चाहिए
रोक देना चाहिए
अनुमति नहीं देनी चाहिए
उत्तर– प्रेरित करना चाहिए (कक्षा में छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित करना चाहिए।)
मानव विकास का प्रारंभ होता है–
गर्भावस्था से
पूर्व बाल्यावस्था से
उत्तर बाल्यावस्था से
शैशवावस्था से
उत्तर– गर्भावस्था से (मानव का विकास गर्भावस्था से ही प्रारंभ हो जाता है।)
मानव विकास की अवस्थाएं―
गर्भावस्था ― गर्भाधान से जन्म तक (70 दिन)
शैशवावस्था ― जन्म से 6 वर्ष तक
बाल्यावस्था ― 6 से 12 वर्ष तक
किशोरावस्था ― 12 से 18 वर्ष तक
प्रौढ़ावस्था ― 18 वर्ष के बाद
सूक्ष्म शिक्षण (Micro Teaching) के भारतीय प्रतिमान में कुल कितना समय लगता है?
36 मिनट
40 मिनट
45 मिनट
30 मिनट
उत्तर– 36 मिनट (सूक्ष्म शिक्षण के पिता ड्वाइट डब्ल्यू एलन को माना जाता है। इन्होंने 1963 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में इसकी खोज की थी।)
"किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, हमला और विरोध की अवस्था है।" यह कथन किसका है?
जरशील्ड
स्टेनली हॉल
क्रो एंड क्रो
सिम्पसन
उत्तर– स्टेनली हॉल (किशोरावस्था ― 12 से 18 वर्ष तक।)
निम्नलिखित में से किसने अधिगम सिद्धांत का प्रतिपादन नहीं किया?
कोहलर
स्किनर
बी. एस. ब्लूम
थॉर्नडाइक
उत्तर– बी. एस. ब्लूम (बी. एस. ब्लूम ने शैक्षिक उद्देश्यों का वर्गीकरण किया है।)
पाठ्य सहगामी क्रियाएं मुख्यतः संबंधित है–
शैक्षिक संस्थानों के विकास से
छात्रों के सर्वांगीण विकास से
छात्रों के वृत्तिक विकास से
छात्रों के मानसिक विकास से
उत्तर– छात्रों के सर्वांगीण विकास से (पाठ्य-सहगामी क्रियाओं से आशय उन क्रियाओं से है जो पाठ्यक्रम के साथ-साथ विद्यालय में करायी जाती है।)
"द कंडीशन्स ऑफ लर्निंग" पुस्तक के लेखक कौन है?
ई. एल. थार्नडाइक
बी. एफ. स्किनर
आर. एम. गैने
आई. पी. पावलव
उत्तर– आर. एम. गैने
थार्नडाइक – एजुकेशनल साइकोलॉजी
पावलव – कंडिशन्ड रेफ़्लेक्सेस
स्किनर – बिहेवियर ऑफ ऑर्गेनिज्म, वर्बल बिहेवियर
"सीखने का पठार सीखने की प्रक्रिया के मुख्य अभिलक्षण है। जो उस स्थिति को प्रकट करते हैं जिसमें सीखने की प्रक्रिया में कोई उन्नति नहीं होती।" यह कथन किसका है?
गेट्स
हालिंगवर्थ
रॉस
स्किनर
उत्तर– रॉस
निम्न में से किस कौशल में पूर्व ज्ञान का परीक्षण आता है?
उद्दीपन-परिवर्तन कौशल
प्रस्तावना कौशल
समापन कौशल
प्रदर्शन कौशल
उत्तर– प्रस्तावना कौशल (प्रस्तावना कौशल के अंतर्गत पूर्व ज्ञान को वर्तमान ज्ञान से सम्बद्ध करना होता है।)
शिक्षा में अवरोधन का तात्पर्य है―
बालक का विद्यालय में प्रवेश न लेना
बालक का विद्यालय ना जाना
बालक द्वारा विद्यालय छोड़ देना
किसी बालक का एक वर्ष से अधिक समय तक एक ही कक्षा में रहना
उत्तर– किसी बालक का 1 वर्ष से अधिक समय तक एक ही कक्षा में रहना (।)
यदि शिक्षक कक्षा में एक छात्र को समस्यात्मक बालक के रूप में पाता है, तो उसे―
बच्चे को दंड देना चाहिए
बच्चे को नजरअंदाज कर देना चाहिए
बच्चे को परामर्श देना चाहिए
तत्काल घर वापस भेज देना चाहिए
उत्तर– बच्चे को परामर्श देना चाहिए (समस्यात्मक बच्चे वे बच्चे हैं जो परिवार, कक्षा तथा विद्यालय में भाँति-भाँति की समस्याएं उत्पन्न करते हैं।)
किसने बहुविमात्मक प्रज्ञा (Multi-dimensional Intelligence) का प्रत्यय दिया?
गोल्डमैन
स्पीयरमैन
जॉन मेयर
गार्डनर
उत्तर– गार्डनर (गार्डनर के 8 प्रकार के बुद्धि सिद्धांत मान्य हैं।)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें