इतिहास जानने के स्रोत (Sources of History)
इतिहास जानने के स्रोत इतिहास, बीते हुए समय और उस उस समय के लोगों को समझने और जानने का एक साधन है। इतिहास हमें मानव की संस्कृति उनके धर्म और उनकी सामाजिक व्यवस्था को जानने और समझने में सहायता करता है। इतिहास का अध्ययन अतीत से वर्तमान और भविष्य के लिए सबक लेना सिखाता है। इतिहास हमें यह भी सिखाता है कि हम उन बातों का अनुसरण कैसे करें जिनमें समरसता और शांति को बढ़ावा मिल सके। इतिहासकारो ने अतीत को तीन भागों में बाँटा है: पूर्व (प्राक्) ऐतिहासिक काल: उस समय जिसके लिए कोई भी लिखित सामग्री उपलब्ध नहीं है। आद्य ऐतिहासिक काल: वह समय जिससे सम्बन्धित लिखित साक्ष्य तो है, किंतु उसे पढ़ा नहीं जा सकता है। ऐतिहासिक काल: जिस काल के समय लिखित सामग्री से जानकारी मिलती है एवं उसे पढ़ा भी जा सकता है। प्राचीन काल के जो लोग लिखना नहीं जानते थे उन लोगों के जीवन के विषय में हमें जानकारी उनके द्वारा छोड़ी गई वस्तुओं जैसे मिट्टी के बर्तन, खिलौने, हथियारों और औजारों द्वारा मिलती है। प्रायः इन वस्तुओं को पुरातत्ववेत्ता जमीन के अंदर से खोदकर प्राप्त करते हैं।...