भारत: स्थिति और आकार | Class 9 SST Geography Chapter 01 India: Size and Location
Chapter 1 भारत : आकार और स्थिति (India : Size and Location)
भारत: स्थिति और आकार –
स्थिति: भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
जनसंख्या: 121 करोड़ (2011 की जनगणना)
राज्यो की संख्या: 28
केंद्र शासित प्रदेश: 08
क्षेत्रफल: 32.8 लाख वर्ग कि.मी.
विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल में भारत का प्रतिशत: 2.4%
क्षेत्रफल के अनुसार विश्व में भारत का स्थान: सातवाँ
भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले देश क्रमश: — रूस, चीन, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील।
विश्व के कुल जनसंख्या में भारत का प्रतिशत: 17.5%
भारत की स्थल सीमा रेखा: 15,200 कि.मी.
भारत की समुद्री तट रेखा: 7516.6 कि.मी.
गुजरात राज्य की तटरेखा सबसे लंबी है।
भारत के पूर्वी तट पर स्थित दो केंद्र शासित प्रदेश: पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार दीप समूह
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित दो केंद्र शासित प्रदेश: दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लक्षद्वीप
पाक जलसंधि भारत को श्रीलंका से अलग करती है।
भारत का अक्षांशीय विस्तार: 8°4' उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6' उत्तरी अक्षांश तक
भारत का देशांतरीय विस्तार: 68°7' पूर्वी देशांतर से लेकर 97°25′ पूर्वी देशांतर तक
भारत के अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार में लगभग 30° का अंतर है।
भारत की मानक याम्योत्तर (समय) रेखा: 82°30' पूर्व देशांतर
भारत के मानक मध्याह्न रेखा (82°30’E) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरती है।
भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य: राजस्थान
भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा राज्य: गोवा
उत्तर से दक्षिण तक भारत की लंबाई: उत्तर (कश्मीर) से दक्षिण (कन्याकुमारी) तक कुल दूरी 3214 किमी है।
पूर्व से पश्चिम तक भारत की चौड़ाई: पश्चिम (गुजरात) से पूर्व (अरुणाचल प्रदेश) तक कुल दूरी 2933 किमी है।
भारत के पड़ोसी देश: भारत की सीमाएँ उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान तथा पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश से मिलती हैं। श्रीलंका और मालदीव हमारे दो द्वीपीय पड़ोसी हैं। भारत शेष एशिया से अलग है और इसे उपमहाद्वीप कहा जाता है।
भारतीय उपमहाद्वीप में शामिल देशों के नाम हैं- उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में नेपाल, भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और मध्य में भारत।
भारत के दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है जो दो समुद्रों में विभाजित है,
पश्चिम में अरब सागर और
पूर्व में बंगाल की खाड़ी।
खाड़ी (Bay/ Gulf) – समुद्र का ऐसा भाग जो तीन तरफ़ स्थल से घिरा हो (जैसे– बंगाल की खाड़ी, कच्छ की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी)
अरब सागर में स्थित भारत का द्वीप समूह: लक्षद्वीप द्वीपसमूह
बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का द्वीप समूह: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
भारत उत्तर-पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व में पर्वतों से घिरा हुआ है।
भारत का त्रिपुरा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा हुआ है।
वे भारतीय राज्य जिनकी सीमाएं पाकिस्तान से मिलती है – जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात।
वे भारतीय राज्य जिनकी सीमाएं चीन से मिलती है – जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश।
वे भारतीय राज्य जिनकी सीमाएं म्यामांर से मिलती हैं – अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम।
वे भारतीय राज्य जिनकी सीमाएं बांग्लादेश से मिलती हैं – पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम।
कर्क रेखा:
कर्क रेखा (23°30' उत्तरी अक्षांश) भारत को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है।
कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों; गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर गुजरती है।
भारत को मानक समय की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
भारत के पूर्वी छोर (अरुणाचल प्रदेश) तथा पश्चिमी छोर (गुजरात) के मध्य 30° देशान्तरों का अन्तर है।
देशान्तर के इस अन्तर के कारण समय में लगभग दो घंटो का अंतर होता है।
समूचे देश के समय को व्यवस्थित रखने के लिए एक समय की आवश्यकता पड़ती है। अतः इसीलिए 82°30' पूर्वी देशान्तर को भारत का मानक समय मान लिया गया है।
हिन्द महासार में भारत की केन्द्रीय स्थिति का इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त होता है?
हिन्द महासागर में कोई भी देश ऐसा नहीं है, जिसकी तट रेखा इतनी लम्बी हो।
समुद्री मार्ग से यूरोप, पश्चिम एशिया, पूर्वी एशिया और अफ्रीका के राष्ट्र व्यापार करने के लिये भारत से होकर गुजरते है। जिसका लाभ भारत को होता है।
इन सभी लाभों के भारत से जुड़े होने के कारण भारत के नाम पर ही महासागर का नाम हिन्द महासागर रखा गया।
प्राचीन काल से भारत के विभिन्न देशों से संपर्क के कारण किन चीजों का आदान-प्रदान हुआ? उल्लेख कीजिए।
भारत से विभिन्न देशों में जाने वाली वस्तुएं तथा विचार :
(i) उपनिषदों के विचार, रामायण तथा पंचतंत्र की कहानियाँ
(ii) भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली
(iii) मसाले, मलमल आदि।
विभिन्न देशों से भारत में आने वाली चीजें :
(i) यूनानी स्थापत्य कला
(ii) पश्चिमी एशिया से वास्तुकला के प्रतीक मीनारों तथा गुंबदों का विचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें