Class 6 sst chapter 13 New NCERT Question Answer - कार्य का महत्व
Chapter 13 : कार्य का महत्व (The Value of Work)
प्रश्न: आर्थिक गतिविधियाँ क्या हैं?
उत्तर: वे गतिविधियाँ जिनमें धन (मुद्रा) का लेन-देन होता है या जिनसे आय प्राप्त होती है।
उदाहरण: दुकान चलाना, नौकरी करना, सामान बेचना।
प्रश्न: गैर-आर्थिक गतिविधियाँ क्या हैं?
उत्तर: वे गतिविधियाँ जिनमें धन शामिल नहीं होता, बल्कि सेवा, प्यार या सामुदायिक भावना से की जाती हैं।
उदाहरण: घर में भोजन बनाना, बच्चों को पढ़ाना, स्वच्छता अभियान में भाग लेना।
प्रश्न: गैर-आर्थिक गतिविधियों का समाज में क्या महत्व है?
उत्तर: ये समाज में एकता, सेवा और निस्वार्थ भावना को बढ़ावा देती हैं।
जैसे: माता-पिता द्वारा बच्चों की देखभाल करना। स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेना।
प्रश्न: बाजार क्या होता है?
उत्तर: बाजार वह स्थान है जहाँ वस्तुओं और सेवाओं का लेन-देन होता है।
प्रश्न: "मूल्य संवर्धन" किसे कहते हैं?
उत्तर: जब किसी वस्तु को बनाने या बेचने की प्रक्रिया में उसका मूल्य बढ़ता है, तो इसे मूल्य संवर्धन कहते हैं।
उदाहरण: कच्चे कपास से कपड़ा बनाना और फिर उसे बाजार में बेचना।
प्रश्न: कबीर के दादाजी बच्चों को मुफ्त पढ़ाते हैं। यह गतिविधि आर्थिक है या गैर-आर्थिक?
उत्तर: यह एक गैर-आर्थिक गतिविधि है क्योंकि इसमें कोई धन प्राप्त नहीं होता।
प्रश्न: "वस्तु के रूप में भुगतान" का क्या अर्थ है?
उत्तर: जब काम के बदले पैसे की जगह कोई वस्तु (जैसे अनाज, फल) दी जाती है।
उदाहरण: एक किसान को आम के बगीचे में काम करने के बदले आम मिलते हैं।
प्रश्न: सामुदायिक सहभागिता के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर: 1. स्वच्छ भारत अभियान – लोग मिलकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हैं।
2. वन महोत्सव – लोग पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाते हैं।
प्रश्न: मजदूरी" और "वस्तु के रूप में भुगतान" में अंतर बताइए।
उत्तर: मजदूरी: नकद भुगतान (जैसे रोजाना काम के बदले पैसे मिलना)।
वस्तु के रूप में भुगतान: पैसे की जगह वस्तुएँ (जैसे आम, अनाज) देना।
महत्वपूर्ण शब्दावली:
शुल्क: सेवाओं के बदले दिया जाने वाला भुगतान (जैसे डॉक्टर की फीस)।
मजदूरी: काम के बदले मिलने वाला दैनिक भुगतान।
NCERT अभ्यास प्रश्न:
प्रश्न 1: आर्थिक गतिविधियाँ किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं?
उत्तर:
आर्थिक गतिविधियाँ वे होती हैं जिनमें धन या वस्तु के रूप में भुगतान (मौद्रिक मूल्य) शामिल होता है।
उदाहरण: बाजार में सामान बेचना, शिक्षक द्वारा वेतन लेकर पढ़ाना।गैर-आर्थिक गतिविधियाँ वे होती हैं जो सेवा, प्रेम, स्नेह या कर्तव्यभाव से की जाती हैं, जिनमें धन नहीं लिया जाता।
उदाहरण: माता-पिता द्वारा बच्चों को पढ़ाना, बीमार की देखभाल करना।
प्रश्न 2: लोग किस प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
कृषि कार्य: किसान द्वारा खेत में खेती करना।
व्यापार: दुकानदार द्वारा वस्तुएँ बेचना।
सेवा क्षेत्र: शिक्षक, वकील, डॉक्टर आदि।
उद्योग: कारखाने में वस्तुएँ बनाना।
प्रश्न 3: सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्माननीय हैं। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
सामुदायिक सेवा से समाज में एकता, सहयोग और स्वच्छता बढ़ती है।
यह कार्य बिना किसी स्वार्थ के किए जाते हैं और लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करते हैं।
उदाहरण: स्वच्छ भारत अभियान, वृक्षारोपण, गुरुद्वारे में लंगर।
प्रश्न 4: विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को किस-किस प्रकार से पारिश्रमिक दिया जाता है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
वेतन (Salary): महीने भर के काम के बदले भुगतान (जैसे– डाकघर में काम करने वाले कर्मचारी)।
मजदूरी (Wages): रोज़ाना या समय के आधार पर काम के बदले भुगतान (जैसे– खेत में काम करने वाले श्रमिक)।
शुल्क (Fees): सेवा के बदले लिया जाने वाला भुगतान (जैसे– डॉक्टर की फीस)।
वस्तु के रूप में भुगतान: सेवाओं के बदले पैसे की जगह वस्तु देना (जैसे– आम के बगीचे में काम करने पर आम देना)।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें