Class 9 NCERT Geography Chapter 6 Notes & Question Answer – जनसंख्या (Population)

Chapter 6 : जनसंख्या (Population)


जनगणना :

  • एक निश्चित समयांतराल में जनसंख्या की आधिकारिक गणना जनगणना कहलाती है।


भारत की जनगणना :

  • भारत में सबसे पहले 1872 में जनगणना की गई थी। हालांकि 1881 में पहली बार एक संपूर्ण जनगणना की जा सकी। उसी समय से प्रत्येक 10 वर्ष पर जनगणना होती है।


प्राकृतिक घटनाएं आपदा कब बनती हैं?

  • बाढ़ या सुनामी जैसी प्राकृतिक घटनाएँ तभी 'आपदा' (Disaster) बनती हैं जब वे किसी घनी आबादी वाले क्षेत्र को प्रभावित करती हैं।


भारत की जनसंख्या :

  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 121 करोड़ है।

  • भारत के पास विश्व के कुल क्षेत्रफल का केवल 2.4% भूभाग है, लेकिन यहाँ विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास करती है।


जनसंख्या का असमान वितरण :

  • 2011 की जनगणना के अनुसार 

    • देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। यहां की कुल आबादी लगभग 19.90 करोड़ है।

    • उत्तर प्रदेश में देश की कुल जनसंख्या का 16% हिस्सा निवास करता है।

    • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है परंतु वहां केवल 5.5% जनसंख्या ही निवास करती है।

    • देश का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है। जहाँ की कुल आबादी लगभग 6 लाख है।

    • लक्षद्वीप में केवल 64429 हजार लोग निवास करते है।


भारत की आधी आबादी वाले राज्य :

  • भारत की लगभग आधी आबादी पाँच राज्यों में निवास करती है। ये राज्य हैं– उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और आन्ध्र प्रदेश।


जनसंख्या घनत्व (Population Density):

  • ​जनसंख्या घनत्व का अर्थ है – प्रति इकाई क्षेत्रफल (जैसे 1 वर्ग किमी) में रहने वाले लोगों की संख्या।


भारत में जनसंख्या घनत्व :

  • 2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० था।

  • भारत में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य बिहार है। यहाँ का जनसंख्या घनत्व 1102 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है।

  • भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य अरूणाचल प्रदेश है, यहाँ जनसंख्या घनत्व 17 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० है।


जनसंख्या घनत्व में भिन्नता के ​भौगोलिक कारण:

  • ​विरल जनसंख्या (Low Density): पर्वतीय क्षेत्र और खराब जलवायु वाले राज्यों में जनसंख्या कम होती है (जैसे जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल)।

  • ​मध्यम जनसंख्या (Moderate Density): असम और प्रायद्वीपीय राज्यों में पथरीले भूभाग और कम उपजाऊ मिट्टी के कारण घनत्व मध्यम है।

  • ​उच्च जनसंख्या (High Density): उत्तरी मैदानों और केरल में समतल मैदान, उपजाऊ मिट्टी और अच्छी वर्षा के कारण घनत्व बहुत अधिक है। ​


जनसंख्या वृद्धि (Population Growth):

  • जनसंख्या वृद्धि का अर्थ होता है, किसी विशेष समय अंतराल में, जैसे 10 वर्षों के भीतर, किसी देश/राज्य के निवासियों की संख्या में परिवर्तन।

जनसंख्या ​वृद्धि को दो तरीकों से मापा जाता है:

  • निरपेक्ष वृद्धि (Absolute Increase): यह हर साल या दशक में जुड़ने वाले लोगों की कुल संख्या है (जैसे 2011 की जनसंख्या में से 2001 की जनसंख्या घटाना)।

  • ​वार्षिक वृद्धि दर (Annual Growth Rate): यह प्रति वर्ष प्रतिशत में मापी जाती है। जैसे 2% वृद्धि दर का मतलब है हर 100 लोगों पर 2 नए लोग जुड़े।


  • ​महत्वपूर्ण रुझान: 1951 से 1981 तक जनसंख्या तेजी से बढ़ी। 1981 के बाद वृद्धि दर (Rate) में कमी आई, क्योंकि इस दौरान जन्म दर (Birth Rate) में गिरावट आनी शुरू हुई। परिवार नियोजन के उपायों और जागरूकता के कारण जन्म दर नियंत्रित हुई है।


जनसंख्या परिवर्तन के घटक (Components of Change in population) :

  • ​जन्म दर (Birth Rate): एक वर्ष में प्रति 1000 व्यक्तियों पर जन्म लेने वाले जीवित बच्चों की संख्या। भारत में जन्म दर हमेशा मृत्यु दर से अधिक रही है, जो जनसंख्या वृद्धि का बड़ा कारण है।

  • ​मृत्यु दर (Death Rate): एक वर्ष में प्रति 1000 व्यक्तियों पर मरने वालों की संख्या। भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आई है, जिससे जनसंख्या बढ़ी है।

  • ​प्रवास (Migration): लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाना। यह दो तरीके से हो सकता है।

    • ​आंतरिक प्रवास (Internal): देश के भीतर एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाना। यह जनसंख्या के आकार को नहीं बदलता, लेकिन उसके वितरण (Distribution) को बदल देता है।

    • अंतर्राष्ट्रीय प्रवास (International): देश के बाहर दूसरे देशों में जाना। यह जनसंख्या के आकार को बदलता है।

  • ​प्रवास के कारण:

    • ​अपकर्षण कारक (Push Factors): गाँव में गरीबी और बेरोजगारी लोगों को शहर जाने पर मजबूर करती है।

    • ​अभिकर्षण कारक (Pull Factors): शहर में रोजगार और अच्छे जीवन की उम्मीद लोगों को खींचती है।

  • भारत में प्रवास के कारण नगरीय जनसंख्या में वृद्धि हुई है।

  • शहरीकरण: प्रवास के कारण शहरों की आबादी बढ़ी है। 1951 में 17.29% लोग शहरों में थे, जो 2011 में 31.80% हो गए।


किशोर जनसंख्या (Adolescent Population):

  • भारत की जनसंख्या की सबसे प्रमुख विशेषता इसकी किशोर जनसंख्या है। यह कुल जनसंख्या का पाँचवा भाग है।

  • किशोर 10 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के होते है और ये भविष्य के सबसे महत्वपूर्ण मानव संसाधन हैं।

  • ​चुनौतियाँ: किशोरों को बच्चों और बड़ों से अधिक पोषक तत्वों (Nutrients) की जरूरत होती है, लेकिन भारत में कुपोषण (Malnutrition) एक बड़ी समस्या है। बहुत सी किशोर बालिकाएँ रक्तहीनता (Anemia) से पीड़ित हैं।


​राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 (National Population Policy - NPP 2000):
सरकार ने परिवार नियोजन (Family Planning) और स्वास्थ्य सुधार के लिए यह नीति बनाई।
इसके मुख्य उद्देश्य:

  • ​14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना।

  • ​शिशु मृत्यु दर को प्रति 1000 में 30 से कम करना।

  • ​बच्चों को टीकारोधी बीमारियों से बचाना (Immunization)।

  • ​लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने को प्रोत्साहित करना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत