Class 9 Political Science Chapter 4 NCERT Notes & Question Answer – संस्थाओं का कामकाज (Working of Institutions)
Chapter 04 – संस्थाओं का कामकाज (Working of Institutions) अन्य पिछड़ी जाति आयोग : उद्देश्य : सरकारी नौकरियों में सामाजिक, और शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों को 27% आरक्षण देना। आयोग का नाम: मंडल आयोग, 1979 में गठित किया गया। अध्यक्ष: बी. पी. मंडल (बिंदेश्वरी प्रसाद मण्डल) संस्था (Institution): नागरिको की आधारभूत सुविधाएँ शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास, कल्याण परक सुविधाएँ नागरिकों को प्रदान करने वाली व्यवस्थाओं को ही संस्था / संस्थाएँ कहा जाता है। संसद (Parliament): भारत में निर्वाचित सदस्यों की राष्ट्रीय सभा को संसद कहते हैं तथा राज्य स्तर पर इसे विधानसभा कहते हैं। संसद एक ऐसा मंच है जहाँ पर नागरिकों के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि कानून / विधि निर्माण का कार्य करते हैं। संसद तीन भागों से मिलकर बनता है — राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा। संसद के दो सदन होते हैं – लोकसभा राज्य सभा संसद के राजनैतिक अधिकार : कानून बनाने, संशोधन करने तथा पुराने कानून की जगह नये कानून बनाने का अधिकार। सरकार चलाने वालों को नियंत्रित करने का अधिकार। सरकार के हर पैसे पर नियंत्रण का अधिकार। सार्वजनिक मामल...