Class 6 SST Chapter 8 NCERT Solution - विविधता में एकता

Chapter 08 : विविधता में एकता या ‘एक में अनेक’

प्रश्न: भारतीय परिदृश्य में ‘विविधता में एकता’ का क्या अर्थ है?

उत्तर: भारत में अलग–अलग भाषाएँ, भोजन, वेशभूषा, त्योहार और परंपराएँ हैं, लेकिन इन सभी में एक समान सांस्कृतिक जुड़ाव है।अर्थात, अलग-अलग रूप होने के बावजूद हम सब एक साझा पहचान से जुड़े हैं।

प्रश्न: भारत की विविधता के प्रमुख पक्ष कौन–से हैं?

उत्तर: भारत की विविधता कई क्षेत्रों में दिखाई देती है–
  • भाषा और लिपियाँ
  • धर्म और परंपराएँ
  • भोजन
  • परिधान
  • त्योहार
  • लोककथाएँ, साहित्य और कला

प्रश्न: हम विविधता में निहित एकता का पता कैसे लगाते हैं?

उत्तर: हम पाते हैं कि अलग-अलग भाषाओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों के बीच भी साझा भाव, मूल्य और सांस्कृतिक जुड़ाव मौजूद होता है। इसी कारण भारत की विविधता विभाजित नहीं, बल्कि समृद्ध करती है।

प्रश्न: भोजन के उदाहरण से विविधता और एकता कैसे दिखाई देती है?

उत्तर: भारत में हजारों प्रकार के व्यंजन हैं, परन्तु उनका आधार चावल, गेहूँ, बाजरा, दालें और मसाले जैसे सामान्य खाद्य पदार्थ होते हैं। इसी एक जैसी सामग्री से विविध स्वाद बने होते हैं।

प्रश्न: साड़ी का उदाहरण विविधता में एकता को कैसे दर्शाता है?

उत्तर: साड़ी पूरे भारत में पहनी जाती है – यह एकता है। लेकिन उसके बनाने, पहनने, डिजाइन और रंगों के हजारों तरीके होते हैं – यह विविधता है। इस तरह एक ही परिधान में अनेक रूप दिखाई देते हैं।

प्रश्न: भारत में त्योहारों की विविधता का उदाहरण दीजिए।

उत्तर: एक ही त्योहार अलग-अलग जगह अलग नाम से मनाया जाता है, जैसे— 14 जनवरी के आसपास मनाया जाने वाला मकर संक्रांति अलग-अलग राज्य में अलग नाम से मनाया जाता है।
  • तमिलनाडु – पोंगल
  • गुजरात – उत्तरायण
  • पंजाब – लोहड़ी
  • असम – बिहू
यह साझा त्योहारिक भावना एकता दिखाती है।

प्रश्न: भारतीय साहित्य विविधता में एकता का कैसे उदाहरण है?

उत्तर: भारत में अनेक भाषाएँ और लेखन शैली हैं, लेकिन भारतीय साहित्य में समान जीवन-मूल्य, विषय और शिक्षा मिलती है। जैसे– पंचतंत्र की कहानियाँ हर भाषा में मिलती हैं और समान शिक्षा देती हैं।

प्रश्न: पंचतंत्र की कहानियाँ क्यों महत्वपूर्ण हैं?

उत्तर: क्योंकि ये मनोरंजक कथाओं के माध्यम से जीवन कौशल, नैतिक मूल्य और व्यवहारिक बुद्धि सिखाती हैं। इनका अनुवाद भारत ही नहीं, विश्व की कई भाषाओं में हुआ है।

प्रश्न: भारत के दो प्रमुख महाकाव्य कौन-से हैं?

उत्तर: भारत के दो प्रमुख महाकाव्य हैं—
  1. रामायण
  2. महाभारत
इन दोनों में धर्म, नैतिकता, संघर्ष और न्याय की बातें सिखाई गई हैं।

प्रश्न: लोककथाओं और महाकाव्यों के कई रूप क्यों मिलते हैं?

उत्तर: क्योंकि विभिन्न समुदायों ने अपनी भाषा, संस्कृति और इतिहास के अनुसार इन कहानियों को दोहराया और परिवर्तित किया। इससे एक ही कथा के अनेक रूप बने।

प्रश्न: विविधता भारत के लिए क्यों आवश्यक है?

उत्तर: क्योंकि विविधता
  • भारत को समृद्ध, जीवंत और सांस्कृतिक रूप से मजबूत बनाती है।
  • यह विभाजित नहीं करती, बल्कि एकजुट करती है।

प्रश्न: ‘एक में अनेक’ का सरल अर्थ क्या है?

उत्तर: जब एक बात, परंपरा या वस्तु के कई रूप दिखाई दें, तो इसे एक में अनेक कहते हैं। उदाहरण —
  • एक साड़ी – पहनने के अनेक तरीके
  • एक त्योहार – कई नाम
  • एक कहानी – अनेक रूप

प्रश्न: भारत में भाषाओं की विविधता कैसी है?

उत्तर: भारत में दर्जनों भाषाएँ और सैकड़ों बोलियाँ बोली जाती हैं, जो अलग होने के बावजूद समान सांस्कृतिक पृष्ठभूमि साझा करती हैं।

प्रश्न: भारतीय संस्कृति एकता को क्यों महत्व देती है?

उत्तर: क्योंकि भारतीय संस्कृति मानती है कि विविधता संपन्नता है, संघर्ष नहीं। इसलिए भिन्नता होते हुए भी एकता को बनाए रखना भारतीय परंपरा का हिस्सा है।

प्रश्न: इस अध्याय का मुख्य संदेश क्या है?

उत्तर: भारत में विविधता बहुत है, लेकिन उसके भीतर गहरी एकता और साझा सांस्कृतिक भावना है। यही विविधता–एकता भारत की पहचान है।

NCERT अभ्यास प्रश्न:

प्रश्न 1. पाठ के आरंभ में दिए गए दो उद्धरणों पर कक्षा में चर्चा कीजिए।

उत्तर: ये दोनों उद्धरण बताते हैं कि भारत में बहुत अधिक विविधता है, लेकिन लोगों में एक साझा सांस्कृतिक एकता भी रहती है। पहले उद्धरण में यह इच्छा है कि हम इस "अनेकता में एकता" के आनंद को कभी न खोएँ। दूसरे उद्धरण में कहा गया है कि भारत की विविधता उसके स्वभाव और अस्तित्व के लिए आवश्यक है और यह देश को मजबूत बनाती है।

प्रश्न 2. पंचतंत्र की कुछ कहानियाँ चुनिए और चर्चा कीजिए कि उनके संदेश किस प्रकार आज भी प्रासंगिक हैं। क्या आप अपने क्षेत्र से संबंधित कोई अन्य कहानियाँ भी जानते हैं?

उत्तर: पंचतंत्र की कहानियाँ हमें सामान्य जीवन में समझदारी, मित्रता, ईमानदारी, और बुद्धिमानी से समस्याएँ हल करने की शिक्षा देती हैं। ये संदेश आज भी जरूरी हैं क्योंकि हम दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करते हैं और सही निर्णय लेना आवश्यक होता है। यदि किसी क्षेत्र की लोककथाएँ ली जाएँ, तो वे भी लोगों को साहस, नैतिकता और व्यवहारिक ज्ञान सिखाती हैं।

प्रश्न 3. अपने क्षेत्र से कुछ लोककथाएँ एकत्रित कीजिए और उनके संदेशों पर चर्चा कीजिए।

उत्तर: भारत के हर क्षेत्र में लोककथाएँ मिलती हैं जैसे–
  • राजा–रानी की कथाएँ
  • वीर योद्धाओं की कथाएँ
  • पशुओं पर आधारित कथाएँ
इनका मुख्य संदेश होता है—
  • बुराई पर अच्छाई की जीत
  • मेहनत और ईमानदारी का महत्व
  • दूसरों से अच्छा व्यवहार करना
ये कहानियाँ लोगों को नैतिक जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।

प्रश्न 4. क्या आपने किसी प्राचीन कहानी को कला के माध्यम से दर्शाते या चित्रित होते हुए देखा है?

उत्तर: हाँ, भारत में कई प्राचीन कहानियाँ कला के माध्यम से दिखाई जाती हैं, जैसे—
  • मंदिरों की मूर्तियों में रामायण और महाभारत के दृश्य
  • चित्रों में देवी–देवताओं की कथाएँ
  • कथकली, भरतनाट्यम आदि नृत्य–नाट्य
  • टीवी/फिल्मों में रामायण–महाभारत
इन कलाओं का उद्देश्य कहानियों के संदेश और संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रखना है।

प्रश्न 5. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा कही गई निम्न पंक्तियों पर कक्षा में चर्चा कीजिए।

उत्तर: नेहरू जी बताते हैं कि भारत में कहानियाँ, महाकाव्य और लोक परंपराएँ लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
  • ग्रामीण लोगों को भी कई श्लोक और कहानियाँ याद थीं।
  • लोग रोजमर्रा की बातचीत में इन कथाओं से उदाहरण देते थे।
  • इन कहानियों ने समाज के नैतिक मूल्य मजबूत किए।
इससे पता चलता है कि भारतीय संस्कृति लोगों के जीवन में गहराई से जुड़ी हुई है और शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत