Class 6 SST Chapter 14 NCERT Solution - हमारे आसपास की आर्थिक गतिविधियाँ
Chapter 14 : हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियां (Economic Activities around us)
प्रश्न: आर्थिक गतिविधि क्या होती है?
उत्तर: जिन गतिविधियों से धन या आय प्राप्त होती है, उन्हें आर्थिक गतिविधियाँ कहते हैं। जैसे– खेती करना, दुकान चलाना, नौकरी करना आदि।
प्रश्न: आर्थिक गतिविधियों का वर्गीकरण क्यों किया जाता है?
उत्तर: आर्थिक गतिविधियों का वर्गीकरण इसलिए किया जाता है ताकि यह समझा जा सके कि अलग-अलग गतिविधियाँ कैसे काम करती हैं और वे एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हुई हैं।
प्रश्न: आर्थिक गतिविधियों के कितने मुख्य क्षेत्रक हैं?
उत्तर: आर्थिक गतिविधियों के तीन मुख्य क्षेत्रक होते हैं—
- प्राथमिक क्षेत्रक
- द्वितीयक क्षेत्रक
- तृतीयक क्षेत्रक
प्रश्न: प्राथमिक क्षेत्रक क्या है? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर: वे गतिविधियाँ जिनमें लोग सीधे प्रकृति से वस्तुएँ प्राप्त करते हैं, प्राथमिक क्षेत्रक कहलाती हैं।
उदाहरण: कृषि, खनन, मछली पकड़ना, पशुपालन, वानिकी, कुक्कुट पालन आदि।
प्रश्न: द्वितीयक क्षेत्रक क्या है? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर: वे गतिविधियाँ जिनमें प्राथमिक क्षेत्रक से प्राप्त कच्चे माल को उपयोगी वस्तुओं में बदला जाता है, द्वितीयक क्षेत्रक कहलाती हैं।
उदाहरण: आटा बनाना, कपड़े बनाना, फर्नीचर निर्माण, कागज बनाना, कारखानों में वस्तुओं का निर्माण।
प्रश्न: तृतीयक क्षेत्रक क्या है? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर: वे गतिविधियाँ जो प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक को सेवाएँ प्रदान करती हैं, तृतीयक क्षेत्रक कहलाती हैं। इसे सेवा क्षेत्रक भी कहते हैं।
उदाहरण: परिवहन, बैंकिंग, शिक्षा, चिकित्सा, संचार, होटल, दुकानें, मरम्मत सेवाएँ।
प्रश्न: तीनों क्षेत्रक एक-दूसरे पर कैसे निर्भर हैं?
उत्तर: तीनों क्षेत्रक एक-दूसरे के पूरक हैं।
उदाहरण (दूध से दही तक):
- प्राथमिक: किसान दूध देता है।
- द्वितीयक: डेयरी में दूध को दही/पनीर में बदला जाता है।
- तृतीयक: ट्रक चालक दही बाजार तक पहुँचाता है, दुकानदार बेचता है।
प्रश्न: डेयरी सहकारिता (जैसे अमूल) ने किसानों की कैसे मदद की?
उत्तर:
- किसानों को बिचौलियों से मुक्त किया।
- दूध की उचित कीमत दिलाई।
- दूध को संग्रहित व प्रसंस्कृत कर बाजार तक पहुँचाया।
- महिलाओं व छोटे किसानों को रोजगार दिया।
प्रश्न: सहकारी संगठन क्या होता है?
उत्तर: जब लोग अपनी आर्थिक और सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्वेच्छा से मिलकर काम करते हैं, तो उसे सहकारी संगठन कहते हैं।
प्रश्न: कागज के पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) का क्या लाभ है?
उत्तर:
- पेड़ों की कटाई कम होती है।
- ऊर्जा और पानी की बचत होती है।
- कचरे का निपटान आसान होता है।
- पर्यावरण सुरक्षित रहता है।
प्रश्न: कागज बनाने की प्रक्रिया में तीनों क्षेत्रक कैसे शामिल हैं?
उत्तर:
- प्राथमिक: पेड़ों से लकड़ी प्राप्त करना।
- द्वितीयक: लकड़ी से लुगदी व कागज बनाना।
- तृतीयक: कागज को छापखाने ले जाना, पुस्तकें छापना, बेचना।
प्रश्न: यदि किसी एक क्षेत्रक की गतिविधि बंद हो जाए तो क्या होगा?
उत्तर: यदि एक क्षेत्रक बंद हो जाए, तो बाकी क्षेत्रकों पर भी प्रभाव पड़ेगा और आर्थिक गतिविधियाँ बाधित हो जाएँगी।
प्रश्न: प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रक में अंतर बताइए।
उत्तर: प्राथमिक क्षेत्रक प्रकृति से कच्चा माल प्राप्त करता है, जबकि द्वितीयक क्षेत्रक उस कच्चे माल से उत्पाद बनाता है।
NCERT अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1: प्राथमिक क्षेत्रक क्या है? यह द्वितीयक क्षेत्रक से किस प्रकार भिन्न है? दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर: प्राथमिक क्षेत्रक वे आर्थिक गतिविधियाँ हैं जिनमें लोग सीधे प्रकृति से कच्चा माल प्राप्त करते हैं।
द्वितीयक क्षेत्रक वे गतिविधियाँ हैं जिनमें इस कच्चे माल को उपयोगी वस्तुओं में बदला जाता है।
अंतर:
द्वितीयक क्षेत्रक वे गतिविधियाँ हैं जिनमें इस कच्चे माल को उपयोगी वस्तुओं में बदला जाता है।
अंतर:
- प्राथमिक क्षेत्रक में कच्चा माल मिलता है।
- द्वितीयक क्षेत्रक में कच्चे माल से उत्पाद बनाए जाते हैं।
- प्राथमिक क्षेत्रक: कृषि, खनन
- द्वितीयक क्षेत्रक: आटा बनाना, कपड़ा बनाना
प्रश्न 2: द्वितीयक क्षेत्रक किस प्रकार से तृतीयक क्षेत्रक पर निर्भर है? उदाहरणों द्वारा समझाइए।
उत्तर: द्वितीयक क्षेत्रक को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने, कच्चा माल लाने और उत्पाद बेचने के लिए तृतीयक क्षेत्रक की सेवाओं की आवश्यकता होती है।
उदाहरण: कारखानों में बने सामान को
- परिवहन द्वारा बाजार तक पहुँचाया जाता है,
- बैंक से ऋण लिया जाता है,
- दुकानों में बेचा जाता है।
प्रश्न 3: प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों के बीच परस्पर निर्भरता का एक उदाहरण दीजिए। इसे प्रवाह चित्र (फ्लोचार्ट) से समझाइए।
उत्तर: तीनों क्षेत्रक एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं।
उदाहरण: दूध
प्रवाह चित्र:
गाय से दूध निकालना → दूध से मक्खन / पनीर बनाना → दूध व दुग्ध उत्पादों का परिवहन और बिक्री
व्याख्या:
प्रवाह चित्र:
गाय से दूध निकालना → दूध से मक्खन / पनीर बनाना → दूध व दुग्ध उत्पादों का परिवहन और बिक्री
व्याख्या:
- दूध निकालना – प्राथमिक क्षेत्रक
- दूध का प्रसंस्करण – द्वितीयक क्षेत्रक
- बिक्री व परिवहन – तृतीयक क्षेत्रक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें