संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Class 6 sst chapter 5 New NCERT Question Answer - इंडिया अर्थात् भारत

चित्र
Chapter 05 : इंडिया अर्थात् भारत (India that is Bharat) प्रश्न: भारत को हम कैसे परिभाषित कर सकते हैं? उत्तर: भारत एक प्राचीन भूमि है। भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता, विविधता, और समृद्ध इतिहास से होती है।  यह हिमालय और दो समुद्रों (अरब सागर और बंगाल की खाड़ी) के बीच स्थित है।  प्रश्न: भारतीय संविधान में भारत को क्या नाम दिया गया है? उत्तर: भारतीय संविधान में भारत को 'इंडिया, दैट इज भारत' (India, that is Bharat) के रूप में परिभाषित किया गया है। हिंदी संस्करण में इसे 'भारत अर्थात इंडिया' कहा गया है। यह भारत के दो आधिकारिक नामों को दर्शाता है: अंग्रेजी में "India" और हिंदी/संस्कृत में "भारत"। प्रश्न: भारत के कुछ प्राचीन नाम क्या थे? उत्तर: भारत के प्राचीन नामों में शामिल हैं: सप्त सैंधव (ऋग्वेद में) भारतवर्ष (महाभारत में) जम्बूद्वीप (अशोक के शिलालेखों में) हिंद/हिंदू (फारसी स्रोतों में) इंडोई (यूनानी नाम)। प्रश्न: 'भारतवर्ष' नाम की उत्पत्ति कैसे हुई? उत्तर: 'भारतवर्ष' नाम 'भरत' नामक वैदिक समुदाय और बाद के समय क...

Class 6 sst chapter 03 New NCERT Question Answer - स्थलरूप एवं जीवन

चित्र
Chapter 03 : स्थलरूप एवं जीवन (Landforms and Life) Chapter 03 : स्थलरूप एवं जीवन (Landforms and Life) प्रश्न: स्थलरूप क्या हैं? इन्हें कितनी श्रेणियों में बाँटा जा सकता है? उत्तर: स्थलरूप पृथ्वी की सतह के भौतिक स्वरूप हैं, जो लाखों वर्षों में बनते हैं। इन्हें तीन मुख्य श्रेणियों में बाँटा जा सकता है: पर्वत (जैसे: हिमालय, एंडीज) पठार (जैसे: तिब्बत का पठार, दक्कन का पठार) मैदान (जैसे: गंगा का मैदान) प्रश्न: पर्वत और पहाड़ियों में क्या अंतर है? उत्तर: पर्वत ऊँचे होते हैं, इनकी चोटियाँ नुकीली और ढलानें खड़ी होती हैं। पहाड़ियाँ अपेक्षाकृत कम ऊँची होती हैं, इनके शिखर गोलाकार और ढलानें मंद होती हैं। प्रश्न: पठारों को "खनिजों का भंडार-गृह" क्यों कहा जाता है? उत्तर: पठारों में खनिजों (जैसे लौह, कोयला, सोना) का प्रचुर भंडार होता है। उदाहरण: छोटा नागपुर पठार (भारत) – लौह अयस्क और कोयला पूर्वी अफ्रीका का पठार – सोने और हीरे के लिए प्रसिद्ध प्रश्न: मैदान कृषि के लिए सबसे उपयुक्त क्यों होते हैं? उत...

Class 6 sst chapter 04 New NCERT Question Answer - इतिहास की समय रेखा एवं उसके स्रोत

चित्र
Chapter 04 : इतिहास की समय-रेखा एवं उसके स्रोत (Timeline and Sources of History) प्रश्न: समय-रेखा इतिहास को समझने में कैसे सहायक होती है? उत्तर: समय-रेखा ऐतिहासिक घटनाओं को कालक्रम में व्यवस्थित करती है। यह हमें यह समझने में सहायता करती है कि कौन-सी घटना पहले और कौन-सी बाद में हुई। उदाहरण: बुद्ध का जन्म ईसा से पहले हुआ, यह हम समय-रेखा से आसानी से समझ सकते हैं। प्रश्न: हम ऐतिहासिक काल की गणना किस प्रकार करते हैं? उत्तर:  वर्तमान समय में ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग किया जाता है। इसमें ऐतिहासिक काल की गणना ईसा मसीह के जन्म को आधार मानकर की जाती है। ईसा के बाद के वर्षों को सामान्य संवत् (सा.सं.) या C.E. (Common Era) कहा जाता है। ईसा के पहले के वर्षों को सामान्य संवत् पूर्व (सा.सं.पू.) या B.C.E. (Before Common Era) कहा जाता है। प्रश्न: वर्ष, दशक, शताब्दी और सहस्त्राब्दी का क्या अर्थ है? उत्तर:  वर्ष – 1 वर्ष का समय दशक – 10 वर्षों का कालखंड शताब्दी – 100 वर्षों का कालखंड (जैसे; 21वीं शताब्दी: वर्ष 2001 से 2100 तक) सहस्त्राब्दी – 1000 वर्षों का कालखंड (जैसे; तीसरी सहस्राब्दी: वर...

Class 6 sst chapter 02 Question Answer New NCERT - महासागर और महाद्वीप

चित्र
प्रश्न: महासागर क्या हैं? उत्तर: महासागर: पृथ्वी के विशाल जलाशय जो खारे पानी से भरे होते हैं। पाँच प्रमुख महासागर हैं –  प्रशांत महासागर – सबसे बड़ा महासागर अटलांटिक महासागर – दूसरा सबसे बड़ा महासागर  हिंद महासागर – भारत से लगा हुआ महासागर दक्षिणी महासागर – अंटार्कटिक महाद्वीप के पास आर्कटिक महासागर – सबसे छोटा महासागर प्रश्न: महाद्वीप क्या हैं? उत्तर: महाद्वीप: पृथ्वी के बड़े भूखंड जो जल से घिरे होते हैं। सामान्यतः 7 महाद्वीप माने जाते हैं – एशिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया। प्रश्न: द्वीप क्या होता है? उत्तर: भूभाग का वह छोटा हिस्सा जो चारों ओर से जल से घिरा हो, द्वीप कहलाता है। जैसे – ग्रीनलैंड, अंडमान-निकोबार आदि। प्रश्न: पृथ्वी पर जल और स्थल का वितरण कैसा है? उत्तर: पृथ्वी की सतह का लगभग तीन-चौथाई भाग जल से (मुख्यतः महासागर) और एक-चौथाई भाग भूमि से ढका हुआ है। उत्तरी गोलार्ध में स्थल अधिक है, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में जल अधिक है। प्रश्न: महासागरों का मानव जीवन में क्या महत्व है? उत्तर: महासागरों का मानव जीवन में महत्व – महा...

अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक Class 10 Economics Chapter 02 notes (Sectors of Economy)

चित्र
Ch.02 : अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक (Sectors of the Indian Economy)  आर्थिक गतिविधि (Economic Activity) : ऐसे क्रियाकलाप जिनको करके जीवनयापन के लिए आय की प्राप्ति की जाती है, आर्थिक गतिविधि कहलाती हैं। अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक (Sectors of Economy) : किसी भी अर्थव्यवस्था को तीन क्षेत्रक या सेक्टर में बाँटा जाता है — प्राथमिक क्षेत्रक द्वितीयक क्षेत्रक तृतीयक क्षेत्रक प्राथमिक क्षेत्रक (Primary sector) : वह क्षेत्रक है जिसमे प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करके वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है, प्राथमिक क्षेत्रक कहलाता है। इसे कृषि व सहायक क्षेत्रक भी कहा जाता है। उदाहरण: कृषि, पशुपालन, खनन, मत्स्य (मछली) पालन आदि। द्वितीयक क्षेत्रक (Secondary Sector) : वह क्षेत्रक जिसमे प्राथमिक क्षेत्रक से प्राप्त वस्तुओं को लेकर नई वस्तुओं का विनिर्माण किया जाता है, द्वितीयक क्षेत्रक कहलाता है। इसे औद्योगिक क्षेत्रक भी कहते हैं। उदाहरण: उद्योग, विनिर्माण क्षेत्र। तृतीयक क्षेत्रक (Tertiary Sector) : तृतीयक क्षेत्रक प्राथमिक व द्वितीयक क्षेत्रक के उत्पादन गतिविधियों में सहायता करता है। इसे सेवा क्षेत्रक भी...

संसाधन के रूप में लोग Class 9 SST Economics Chapter 02 notes (People as Resource)

चित्र
Ch.02 संसाधन के रूप में लोग (People as Resource) संसाधन के रूप में लोग: संसाधन के रूप में लोगों से तात्पर्य किसी देश के कार्यशील जनसंख्या (15-59 वर्ष) की उत्पादक क्षमताओं से है। यह देश के आर्थिक विकास में योगदान देता है। मानव संसाधन (Human Resource): किसी देश की जनसंख्या भी एक संसाधन है : एक मानव संसाधन। मानव संसाधन अन्य संसाधनों से श्रेष्ठ है, जैसे; भूमि, पूँजी इत्यादि। क्योंकि ये संसाधन स्वयं अपना उपयोग नहीं कर सकते। जापान में मानव संसाधन पर अधिक निवेश किया गया है। मानव पूंजी (Human Capital): जब लोगों के शिक्षा, प्रशिक्षण और चिकित्सा सेवाओं में निवेश किया जाता है तो जनसंख्या मानव पूंजी में बदल जाती है। मानव पूंजी देश की उत्पादन शक्ति में वृद्धि करता है। भौतिक पूंजी पर लगने वाले श्रम को मानव पूंजी कहते हैं। उदाहरण: जापान में प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं, लेकिन वहाँ की शिक्षा प्रणाली और कौशल विकास पर जोर देने के कारण वहाँ के लोग देश की प्रमुख ताकत बन गए हैं। अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक (Sectors of Economy): अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्रियाकलापों को तीन प्रमुख क्षेत्रकों में बाँटा गया है— प्रा...

Class 6 sst Chapter 01 Question Answer New NCERT - पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

चित्र
Chapter 01: पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति (Locating Places on the Earth) प्रश्न: मानचित्र क्या है और इसका उपयोग कैसे होता है? उत्तर: मानचित्र एक प्रतीकात्मक चित्र होता है जो किसी स्थान की स्थिति, दिशा और दूरी को दर्शाता है। इसकी मदद से हम किसी जगह को खोज सकते हैं और वहाँ तक पहुँचने का रास्ता जान सकते हैं। प्रश्न: मानचित्र के मुख्य घटक कौन-कौन से हैं? उत्तर: मानचित्र के तीन मुख्य घटक हैं:   1. दूरी: स्केल की सहायता से वास्तविक दूरी को मानचित्र पर दर्शाया जाता है।   2. दिशा: उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम जैसे दिशा बिंदुओं का उपयोग किया जाता है।   3. प्रतीक चिह्न: भवनों, नदियों, सड़कों आदि को दर्शाने के लिए प्रतीकों का प्रयोग होता है। प्रश्न: पैमाना (स्केल) से आप क्या समझते हैं? उत्तर: पैमाना (Scale) से हम यह समझते हैं कि मानचित्र पर दिखाई गई दूरी वास्तव में कितनी है। उदाहरण: अगर स्केल है 1 सेमी = 1 किलोमीटर, तो इसका मतलब है कि मानचित्र पर 1 सेमी की दूरी, असल में 1 किलोमीटर होती है। प्रश्न: अक्षांश और देशांतर क्या होते हैं? उत्तर: अक्षांश वे रेखाएं होती है...

सत्ता की साझेदारी (Power Sharing) Class 10 SST political science Chapter 01 notes

चित्र
Chapter 01 – सत्ता की साझेदारी (Power Sharing) सत्ता की साझेदारी से अभिप्राय: सत्ता की साझेदारी एक ऐसी शासन प्रणाली है जिसमें समाज के सभी समुदायों और नागरिकों की हिस्सेदारी होती है। सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र का आधार है। जो भागीदारी के द्वारा सम्भव है।  समाज में मित्रता और शांति बनाये रखने के लिए सत्ता की साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है जिससे सभी सामाजिक समूहों में टकराव कम होता है।  बेल्जियम की कहानी: बेल्जियम यूरोप का एक छोटा-सा देश है। इसकी आबादी एक करोड़ से थोड़ी अधिक है | इस छोटे से देश के समाज में जातीय बनावट बहुत जटिल है। यहाँ की 59% आबादी फ्लेमिश क्षेत्र में रहती है और डच भाषा बोलती है। लगभग 40% आबादी वेलोनिया क्षेत्र में रहती है और फ्रेंच भाषा बोलती है। राजधानी ब्रुसेल्स में 80% आबादी फ्रेंच भाषी हैं, जबकि 20% डच भाषी।  अल्पसंख्यक फ्रेंच-भाषी लोग तुलनात्मक रूप से ज्यादा समृद्ध और ताकतवर रहे हैं। बहुत बाद में जाकर आर्थिक विकास और शिक्षा का लाभ पाने वाले डच भाषी लोगों को इस स्थिति से नाराजगी थी।  इसके चलते 1950 से 1960 के दशक में फ्रेंच और डच बोलने वाले समूहों के ...

भारत: स्थिति और आकार | Class 9 SST Geography Chapter 01 India: Size and Location

चित्र
Chapter 1 भारत : आकार और स्थिति (India : Size and Location) भारत: स्थिति और आकार – स्थिति: भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। जनसंख्या: 121 करोड़ (2011 की जनगणना) राज्यो की संख्या: 28 केंद्र शासित प्रदेश: 08 क्षेत्रफल: 32.8 लाख वर्ग कि.मी. विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल में भारत का प्रतिशत: 2.4% क्षेत्रफल के अनुसार विश्व में भारत का स्थान: सातवाँ भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले देश क्रमश: — रूस, चीन, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील। विश्व के कुल जनसंख्या में भारत का प्रतिशत: 17.5% भारत की स्थल सीमा रेखा: 15,200 कि.मी. भारत की समुद्री तट रेखा: 7516.6 कि.मी. गुजरात राज्य की तटरेखा सबसे लंबी है। भारत के पूर्वी तट पर स्थित दो केंद्र शासित प्रदेश: पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार दीप समूह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित दो केंद्र शासित प्रदेश: दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लक्षद्वीप पाक जलसंधि भारत को श्रीलंका से अलग करती है। भारत का अक्षांशीय विस्तार: 8°4' उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6' उत्तरी अक्षांश तक भारत का देशांतरीय विस्तार: 68°7' पूर्वी देशांतर से...